April 13, 2026 11:33 am

बड़ी खबर: राजस्थान में भाजपा अध्यक्ष के बाद प्रदेश प्रभारी में भी बदला, अग्रवाल प्रभारी  और सह प्रभारी श्रीमती रहाटक……

Sarjit Singh

Sarjit Singh

बड़ी खबर: भाजपा प्रभारी बदले

 

बड़ी खबर: राजस्थान में भाजपा अध्यक्ष के बाद प्रदेश प्रभारी में भी बदला, अग्रवाल प्रभारी  और सह प्रभारी श्रीमती रहाटक……

 

नई दिल्ली/जयपुर, @MaruSangram। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारी एवं सह-प्रभारी की नियुक्ति की है। त्रिपुरा, असम, चंडीगढ़, लक्ष्यद्वीप, राजस्थान, तमिलनाडु के प्रभारी बदले।

 

राजस्थान में पार्टी ने उप चुनावों से पहले प्रदेश प्रभारी की भी नियुक्ति कर दी है। प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल और सह प्रभारी श्रीमती विजया रहाटकर को नियुक्त किया गया है।

 

डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल बने प्रदेश प्रभारी

पार्टी ने उप चुनावों से पहले प्रदेश प्रभारी की भी नियुक्ति कर दी है। उत्तरप्रदेश से राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ राधामोहन दास अग्रवाल को राजस्थान का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। अग्रवाल कर्नाटक के भी प्रदेश प्रभारी है। उन्हें अब राजस्थान की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने प्रदेश में पहले से सह प्रभारी के तौर पर काम कर रही विजया राहटकर को पद पर बरकरार रखा है।

 

अग्रवाल गोरखपुर सदर सीट से चार बार के विधायक भी रह चुके हैं। उन्होंने 2022 में योगी आदित्यनाथ के लिए अपनी सीट छोड़ दी थी। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा था। इसके बाद पार्टी ने उन्हें अंडमान निकोबार का प्रभारी और केरल का सह-प्रभारी भी नियुक्त किया था।

 

अरुण सिंह को पार्टी ने करीब तीन महीने लोकसभा चुनावों में राजस्थान से हटाकर आंध्र प्रदेश में प्रदेश चुनाव प्रभारी की नई जिम्मेदारी सौंपी थी। विधानसभा चुनावों के बाद से ही अरुण सिंह राजस्थान में कम सक्रिय थे। संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की राजस्थान से विदाई के बाद से ही लगातार यह कयास लगाए जा रहे थे कि सिंह को भी जल्द ही राजस्थान से हटाया जाएगा।

 

असम में प्रभारी हरीश द्विवेदी

चंडीगढ़ में प्रभारी अतुल गर्ग सांसद

लक्ष्यद्वीप में प्रभारी अरविंद मेनन

राजस्थान में प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल और सह प्रभारी श्रीमती विजया रहाटकर

तमिलनाडु में प्रभारी अरविंद मेनन सह प्रभारी सुधाकर रेड्डी

त्रिपुरा में प्रभारी राजदीप राय

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts