August 30, 2026 10:50 am

गुरुजी को शैक्षणिक कार्य छोड़कर देनी होगी गांव की जानकारी…..

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

गुरुजी को शैक्षणिक कार्य छोड़कर देनी होगी गांव की जानकारी.....

गुरुजी को शैक्षणिक कार्य छोड़कर देनी होगी गांव की जानकारी

गुरुजी को शैक्षणिक कार्य छोड़कर देनी होगी गांव की जानकारी…..

मुख्यमंत्री ई ग्राम परियोजना के तहत मूलभूत सुविधाओं और सेवाओं से संबंधित एक प्रपत्र तैयार है, जिसे भरवाया जाएगा

बीकानेर, @MaruSangram। सरकारी स्कूलों में इन दिनों प्रवेशोत्सव चल रहा है। शिक्षक घर-घर जाकर शिक्षा से वंचित बच्चों को स्कूलों से जोडऩे की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच एक आदेश ने शिक्षकों की परेशानी बढ़ा दी है। आदेश में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को अब शैक्षणिक कार्य छोड़कर गांव की कुंडली तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया है।

इसके अनुसार शिक्षक गांव में घूमकर यह पता करेंगे कि किसने कृषि भूमि में कौन सी फसल की बुवाई की है और कितने क्षेत्रफल में कृषि कार्य किया गया है। बैंक प्रणाली के साथ-साथ बिजली व पानी संबंधी सूचनाएं भी शिक्षक जुटाएंगे।

मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजना के तहत मूलभूत सुविधाओं और सेवाओं से संबंधित एक प्रपत्र तैयार है, जिसे भरवाया जाएगा। इसमें योजनाओं के लाभार्थियों, शौचालय की स्थिति, सामुदायिक भवन, पार्क, जल निकासी की सुविधा, पेयजल के स्रोत, बिजली कनेक्शन, बीमार लोगों की डिटेल सहित अन्य कार्यों का प्रपत्र भरवाया जाएगा।

मूल कार्य होगा प्रभावित

शिक्षक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों की माने, तो शिक्षक गैर शैक्षणिक कार्यों का विरोध करते आ रहे हैं। फिर भी सरकार शिक्षकों पर गैर शैक्षणिक कार्य थोप रही है। इन दिनों प्रवेशोत्सव चल रहा है।

सरकार ने स्कूलों के लिए कुछ दिन पहले आदेश भी जारी कर दिया कि शिक्षकों को हाउस होल्ड सर्वे करना होगा। इसमें हर घर तक पहुंच कर प्रवेश लायक बच्चों की जानकारी जुटाएंगे और इसकी सूची शिक्षा विभाग को भेजेंगे। अब इस काम से शिक्षकों का मूल काम प्रभावित होगा। हालांकि प्रवेशोत्सव दो चरणों में होना है, लेकिन पहले चरण प्रभावित होना चाहिए।

इनका करेंगे सर्वे

ई -ग्राम के तहत जो प्रपत्र में ग्राम पंचायत की जनगणना, गांव का भौगोलिक क्षेत्रफल, मतदाताओं की स्थिति, गांव से बस, ट्रेन व सड़क की सुविधा और विभिन्न स्थानों से दूरी, सहकारी समिति, ई-मित्र कियोस्क, मंडी यार्ड, शिशु जन्म रिपोर्ट, बच्चों की स्थिति, पशुओं में बीमारियां, प्रमुख फसलें व रोग की जानकारी, पशुधन, बीमारियों की स्थिति, जनाधार-आधार है या नहीं, वर्ष के दौरान मृतकों की संख्या, विवाहितों की संख्या, एक साल की आयु के बच्चों की संख्या आदि विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रपत्र में भरनी होगी।

प्रशिक्षण भी दिया जाएगा

मुख्यमंत्री ई ग्राम परियोजना के तहत प्रपत्र भरने व आदेश संबंधित जानकारी जुटाने के लिए शिक्षक भी सर्वे संबंधित कार्य करेंगे। इसी माह में इन्हें कार्य संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
डॉ. रामगोपाल शर्मा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, बज्जू खाल

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts