March 8, 2026 4:14 am

नारद जयंती पर “लोकतंत्र में पत्रकारिता का महत्त्”  पर संगोष्ठी….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

नारद जयंती पर “लोकतंत्र में पत्रकारिता का महत्त्”  पर संगोष्ठी

नारद जयंती पर “लोकतंत्र में पत्रकारिता का महत्त्”  पर संगोष्ठी….

बीकानेर, @MaruSangram। महर्षि नारद जयंती के सुअवसर पर रानी बाजार स्थित रिद्धि सिद्धि भवन आज प्रातः 11 बजे लोकतंत्र में पत्रकारिता के महत्व विषय पर संगोष्ठी का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्याम सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज का कल्याण एवं मार्गदर्शन करने वाली पत्रकारिता करने की आवश्यकता है। समाज को प्रेरणा मिले ऐसे समाचारों को पर्याप्त स्थान समाचार पत्रों में मिलना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि हेम शर्मा ने अपने उद्बोधन में नारद जी की भूमिका बताई जो सर्व कल्याण की भावना से संप्रेषण के माध्यम से सूचनाओं प्रसारित करते थे।

भारत जैसे राष्ट्र में निष्पक्ष पत्रकारिता की जरूरत की ओर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

मुख्य अतिथि दिनेश सक्सेना ने अपने उद्बोधन में बताया कि लोकतंत्र में अगर पत्रकारिता को महत्व नहीं दिया गया तो लोकतंत्र डगमगा जाएगा और उन्होंने कहा कि जनकल्याण से जुड़ी खबरों को समाचार पत्रों में पर्याप्त स्थान दिया जाना चाहिए।

कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए संतोष जैन ने पत्रकारिता को लोकतंत्र की आत्मा बताते हुए कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता एक नए स्वरूप में कार्यरत है।

सत्य का अन्वेषण एक पत्रकार का धर्म है और यह हर परिस्थिति में निभाया जाना चाहिए‌।

कार्यक्रम के दौरान विश्व संवाद केंद्र के विभाग संयोजक सुरेंद्र राठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं यथा गोमाराम, मुरली, विवेक, राजकुमार, डॉक्टर गोविंद, उज्जवल आदि द्वारा सभी पत्रकारो को स्मृति चिह्न भेटकर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अजीत ने किया व अंत में सुमित भाटी ने समस्त अतिथिगणों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Seminar on “Importance of Journalism in Democracy” on Narad Jayanti

Seminar on “Importance of Journalism in Democracy” on Narad Jayanti….

Bikaner, @MaruSangram. On the auspicious occasion of Maharishi Narad Jayanti, the seminar on the importance of journalism in democracy was inaugurated today at 11 am in Riddhi Siddhi Bhavan located in Rani Bazaar with the lighting of lamps by the guests.

The main speaker of the program Shyam Singh said in his address that there is a need to do journalism that benefits and guides the society. Such news that inspires the society should get adequate space in newspapers.

Special guest Hem Sharma in his address explained the role of Narad ji who used to disseminate information through communication with the spirit of universal welfare.

He drew everyone’s attention towards the need for unbiased journalism in a nation like India.

Chief guest Dinesh Saxena said in his address that if journalism is not given importance in democracy, then democracy will falter and he said that news related to public welfare should be given adequate space in newspapers.

Presiding over the program, Santosh Jain described journalism as the soul of democracy and said that in today’s era journalism is working in a new form.

Investigation of truth is the duty of a journalist and it should be performed in every situation.

During the program, under the leadership of Vishwa Samvad Kendra’s department coordinator Surendra Rathi, workers such as Gomaram, Murali, Vivek, Rajkumar, Doctor Govind, Ujjwal etc. felicitated all the journalists by presenting them mementoes.

The program was conducted by Ajit and in the end Sumit Bhati thanked all the guests.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts