February 27, 2026 1:59 am

आचार संहिता के चलते शिक्षा निदेशक ही घोषित करेंगे परिणाम; 5वीं का अंतिम चरण में, अगले सप्ताह आएगा 8 वीं का रिजल्ट……

Sarjit Singh

Sarjit Singh

अगले सप्ताह आएगा 8वीं बोर्ड का रिजल्ट

आचार संहिता के चलते शिक्षा निदेशक ही घोषित करेंगे परिणाम; 5वीं का अंतिम चरण में, अगले सप्ताह आएगा 8 वीं का रिजल्ट……

पांचवीं व आठवीं बोर्ड का रिजल्ट शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय की ओर से घोषित किया जाएगा

बीकानेर, MaruSangram। प्रदेशभर के सरकारी और शिक्षा विभाग से जुड़े प्राइवेट स्कूलों के पांचवीं और आठवीं बोर्ड का रिजल्ट जल्द ही घोषित होगा।

पहले आठवीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित होगा और इसके बाद पांचवीं बोर्ड का रिजल्ट आएगा। शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय ने आठवीं का रिजल्ट तैयार कर लिया है, जबकि पांचवीं का अंतिम चरण में है।

शिक्षा निदेशक करेंगे रिजल्ट जारी
प्रदेश में आठवीं बोर्ड के 12 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया है, वहीं पांचवीं बोर्ड के 14 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे। शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय ने आठवीं बोर्ड का रिजल्ट तैयार कर लिया है। अब माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी के बीकानेर आने का इंतजार किया जा रहा है। मोदी लोकसभा चुनाव ड्यूटी में व्यस्त है।

उम्मीद की जा रही है कि निदेशक सोमवार को मुख्यालय पर आएंगे। जिसके बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। आमतौर पर शिक्षा मंत्री रिजल्ट घोषित करते हैं लेकिन चार जून तक चुनाव आचार संहिता होने के कारण शिक्षा निदेशक ही रिजल्ट घोषित करेंगे।

उम्मीद की जा रही है कि सोमवार से शनिवार के बीच आठवीं का रिजल्ट घोषित होगा। पांचवीं बोर्ड का रिजल्ट अभी तैयार हो रहा है। कॉपी चैक करने का काम पूरा हो चुका है। बच्चों की मार्किंग की जा रही है। इसके बाद रिजल्ट को सॉफ्टवेयर के माध्यम से अंतिम रूप दिया जाएगा।

आठवीं में फेल का प्रावधान
पहले आठवीं क्लास में कोई फेल नहीं होता था लेकिन, पिछले दो साल से आठवीं में फेल करने का प्रावधान लागू हो गया है। ऐसे में जो स्टूडेंट्स दो से ज्यादा सब्जेक्ट्स में फेल होंगे, उन्हें फेल ही घोषित किया जाएगा। वहीं पांचवीं बोर्ड में कोई फेल नहीं होगा। अगर कोई स्टूडेंट परीक्षा में नहीं बैठा है तो भी उसे अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा। इसके लिए उसे एक बार फिर पांचवीं बोर्ड का एग्जाम देना होगा

शिक्षा विभाग की अधिकृत वेबसाइट https://rajshaladarpan.nic.in/ पर रिजल्ट देखा जा सकता है। फिलहाल इसका बटन वेबसाइट पर नजर नहीं आएगा

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts