

अशोक गहलोत आज से संभालेंगे देश की इस ‘सुपर हॉट सीट’ की कमान, मिली है बड़ी ज़िम्मेदारी
अशोक गहलोत आज से संभालेंगे देश की इस ‘सुपर हॉट सीट’ की कमान, मिली है बड़ी ज़िम्मेदारी….
लोकसभा चुनाव में वैसे तो हर बार की तरह इस बार भी बहुत सी हॉट सीट हैं। लेकिन एक सीट ऐसी है जो हमेशा से ही सबसे ज़्यादा चर्चा में रहती है।
इसी सुपर हॉट सीट को जिताने की कमान राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत को मिली हुई है।
जयपुर, @MaruSangram। पूर्व सीएम अशोक गहलोत आज से उत्तर प्रदेश में लोकसभा की ‘सुपर हॉट सीट’ अमेठी में कैंप करने जा रहे हैं। वे वहां मतदान दिवस तक रुकेंगे और पार्टी से जुड़ी हर छोटी से लेकर बड़ी गतिविधि पर नज़र बनाए रखेंगे।गौरतलब है कि गहलोत को कांग्रेस आलाकमान ने अमेठी सीट पर बतौर सीनियर पर्यवेक्षक नियुक्त करते हुए बड़ी ज़िम्मेदारी दी है।
जयपुर से रवानगी आज
जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम अशोक गहलोत आज दोपहर लगभग डेढ़ बजे जयपुर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए विशेष प्लेन से रवाना होंगे। वे लखनऊ पहुंचने के बाद सीधे अमेठी के लिए रवाना हो जाएंगे।
प्रतिष्ठा से जुड़ी है अमेठी सीट
अमेठी की परंपरागत सीट का कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार से वर्षों पुराना नाता रहा है। यही कारण है कि इस सीट पर चुनाव को कांग्रेस पार्टी व गांधी परिवार का पुराना नाता रहा, इसलिए यह सीट दिलचस्प बनी हुई हैं।
Ashok Gehlot will take charge of this ‘super hot seat’ of the country from today, has got a big responsibility
Ashok Gehlot will take charge of this ‘super hot seat’ of the country from today, has got a big responsibility….
Like every time, there are many hot seats in the Lok Sabha elections this time too. But there is one seat which is always in the most discussion.
Former Rajasthan CM Ashok Gehlot has got the command to win this super hot seat.
Jaipur, @MaruSangram. Former CM Ashok Gehlot is going to camp in Amethi, the ‘super hot seat’ of Lok Sabha in Uttar Pradesh from today. He will stay there till the polling day and will keep an eye on every small and big activity related to the party. It is worth noting that Gehlot has been given a big responsibility by the Congress high command by appointing him as senior observer on Amethi seat.
Departure from Jaipur today
According to the information, former CM Ashok Gehlot will leave for Lucknow from Jaipur Airport by a special plane at around 1.30 pm today. After reaching Lucknow, he will leave directly for Amethi.
Amethi seat is linked to prestige
The traditional seat of Amethi has had a long association with the Congress party and the Gandhi family. This is the reason why the election on this seat has been interesting because of the long association between the Congress party and the Gandhi family.
