March 17, 2026 1:55 am

बीकानेर: विद्यालयों में 12 बजे तक समाप्त होगा शैक्षणिक कार्य, अवहेलना करने पर होगी कार्रवाई….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

समस्त विद्यालयों में 12 बजे तक समाप्त होगा शैक्षणिक कार्य

बीकानेर: विद्यालयों में 12 बजे तक समाप्त होगा शैक्षणिक कार्य, अवहेलना करने पर होगी कार्रवाई….

गर्मी और हीटवेव के मद्देनजर समस्त विद्यालयों में 12 बजे तक समाप्त होगा शैक्षणिक कार्य

जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने जारी किये आदेश

बीकानेर, @MaruSangram। जिले में भीषण गर्मी और हीटवेव के मौसम को देखते हुए जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने जिले के कक्षा 12 वीं तक के समस्त राजकीय और निजी विद्यालयों का शैक्षणिक कार्य दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य रूप से समाप्त करने के आदेश दिए हैं।

जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार भीषण गर्मी और हीटवेव के मद्देनजर स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य के परिप्रेक्ष्य में यह आदेश जारी किए गए हैं,सभी राजकीय और गैर राजकीय विद्यालय इन आदेशों की पालना सुनिश्चित करेंगे।

आदेश की अवहेलना करने वाले राजकीय या गैर राजकीय विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आदेश आगामी आदेश तक प्रभाव में रहेंगे।

आदेशों की पालना के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा तथा जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा) को भी निर्देशित किया गया है।

Academic work will end by 12 noon in all schools

Bikaner: Academic work will end by 12 noon in schools, action will be taken in case of disobedience….

In view of heat and heatwave, academic work will end by 12 noon in all schools

District Collector Namrata Vrishni issued orders

Bikaner, @MaruSangram. In view of the severe heat and heatwave season in the district, District Collector Namrata Vrishni has ordered to compulsorily end the academic work of all government and private schools up to class 12th in the district by 12 noon.

As per the order issued by the District Collector, these orders have been issued in the context of the health of school children in view of the severe heat and heatwave, all government and non-government schools will ensure compliance of these orders.

Action will be taken as per rules against government or non-government schools disobeying the order. The orders will remain in effect till further orders.

The Chief District Education Officer, Samagra Shiksha and District Education Officer (Secondary and Primary Education) have also been directed to comply with the orders.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts