June 8, 2025 10:26 pm

चाचा और भतीजी की गला काटकर हत्या, घर के सदस्य ही निकले कातिल….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

pm modi

चाचा और भतीजी की गला काटकर हत्या, घर के सदस्य ही निकले कातिल 

चाचा और भतीजी की गला काटकर हत्या, घर के सदस्य ही निकले कातिल….

दिल्ली, @MaruSangram। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के घोंडा इलाके में मंगलवार को एक युवक ने अवैध संबंध के शक में पिता के साथ मिलकर चाचा और बहन की गला रेतकर हत्या कर दी।

आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी पिता-पुत्र की पहचान 20 वर्षीय कुदुश और 46 वर्षीय मोहम्मद शाहिद के रूप में हुई है। भजनपुरा थाना पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने बताया कि 35 वर्षीय दानिश परिवार के साथ कैलाश नगर इलाके में रहता था और फल बेचने का काम करता था। इनका परिवार मूलत: उप्परी कोट, बुलंदशहर, यूपी का रहने वाला था। 22 वर्षीय शायना परिवार के साथ घोंडा स्थित किराये के मकान में रहती थी।

शायना के परिवार में माता-पिता के अलावा सात बहन-भाई हैं। पुलिस के अनुसार, 16 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे एक कॉल आई। कॉलर ने बताया कि उसने अपने चाचा और बहन की हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस को शायना और दानिश के शव पड़े मिले।

कुदुश और शाहिद ने फल काटने वाले चाकू से दानिश का गला रेत दिया था।

इस दौरान शायना उसे बचाने आई तो आरोपियों ने चुन्नी और लुंगी की मदद से उसके हाथ पैर बांध दिए। शायना शोर मचाने लगी तो आरोपियों ने उसका भी गला रेत डाला। इसके बाद पिता और पुत्र ने पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी।

पूछताछ में मोहम्मद शाहिद ने बताया कि दानिश उसका चचेरा भाई था। उसका परिवार कैलाश नगर इलाके में रहता है, लेकिन वह उसके घर लगातार आता रहता था। उसने बताया कि मंगलवार को भी दानिश उनके घर आया था। वह शायना से मिलने चला गया। उसी समय घर में बेटा कुदुश आ गया। कुदुश ने दोनों को साथ देखा और दानिश के घर आने का विरोध करने लगा। इस पर दोनों की बहस हो गई। इसके बाद वारदात को अंजाम दे दिया।

वहीं, दिल्ली के ही शकूरपुर इलाके में शुक्रवार को काम को लेकर अभद्र टिप्पणी से नाराज युवती ने साथियों के साथ मिलकर मौसेरे भाई को चाकू से गोद दिया।

पुलिस ने सुनीता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय इरफान शुक्रवार देर रात को चचेरे भाई आजाद के साथ घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में मौसी की बेटी सुनीता मिल गई। इस दौरान दोनों ने सुनीता पर बार में काम करने को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी थी।

Recent Posts