

मतदान दिवस और मतदान के एक दिन पहले प्रिंट मीडिया
मतदान दिवस और मतदान के एक दिन पहले प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का करवाना होगा पूर्व प्रमाणीकरण…..
बीकानेर, @MaruSangram। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव-2024 में इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के साथ ही प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन को रोकने के संबंध में जारी निर्देशों की अनुपालना में मतदान दिवस और उसके एक दिन पहले प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणीकरण आवश्यक है।
जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने बताया कि मतदान दिवस के एक दिन पहले तथा मतदान दिवस यानी यानी 18 और 19 अप्रैल को प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों के प्रकाशन से पूर्व जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति से विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन अनिवार्य किया गया है।
इसके लिए संबंधित विज्ञापन प्रकाशन की प्रस्तावित तिथि से पूर्व एमसीएमसी के समक्ष आवेदन कर सकते हैं ।
Print media on polling day and one day before polling
Pre-certification of political advertisements published in print media on polling day and one day before polling will have to be done…..
Bikaner, @MaruSangram. In compliance with the instructions issued by the Election Commission of India regarding prevention of publication of advertisements of misleading nature in electronic and social media as well as print media in the Lok Sabha General Election-2024, pre-certification of political advertisements published in print media on polling day and one day before it is necessary.
District Election Officer Namrata Vrishni said that pre-certification of advertisements from the district level media certification committee has been made mandatory before the publication of political advertisements in print media one day before polling day and on polling day i.e. 18 and 19 April.
For this, one can apply before the MCMC before the proposed date of publication of the concerned advertisement.
Author: Sarjit Singh







