April 25, 2026 6:06 am

जिला अस्पताल के चिकित्सकों सहित अन्य कार्मिकों ने ली शत प्रतिशत मतदान की शपथ….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

जिला अस्पताल के चिकित्सकों सहित अन्य कार्मिकों ने ली शत प्रतिशत मतदान की शपथ

जिला अस्पताल के चिकित्सकों सहित अन्य कार्मिकों ने ली शत प्रतिशत मतदान की शपथ….

बीकानेर, @MaruSangram। राजकीय एसडीएम जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों और स्टाफ सदस्यों ने रविवार को शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली।

अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष ने कहा कि अस्पताल प्रशासन द्वारा कार्मिकों के साथ मरीज एवं उनके परिजनों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।

उन्होंने मतदान के महत्व के बारे में बताया और कहा कि प्रत्येक कार्मिक कम से कम दस लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें।
पूर्व अधीक्षक डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी ने कहा कि एक-एक वोट अत्यंत कीमती है। इसका महत्व समझते हुए प्रत्येक मतदाता
मतदान जरूर करें।

इस दौरान स्वीप प्रकोष्ठ के सह प्रभारी हरिशंकर आचार्य ने निर्वाचन से जुड़े पहलुओं और विभिन्न मोबाइल एप्स के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी निजी और सरकारी चिकित्सालयों में मतदाता जागृति की अनेक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सामूहिक प्रयासों से ही मतदान प्रतिशत में इज़ाफा किया जा सकता है।

नर्सिंग अधीक्षक महिपाल चौधरी ने मतदान की शपथ दिलाई। इस दौरान डॉ बी के तिवारी, डॉ राजश्री, डॉ गुलाब खत्री, डॉ लोकेश सोनी, डॉ अमित अरोड़ा, आलोक व्यास एवं स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

District hospital doctors and other staff took oath to vote 100 percent

District hospital doctors and other staff took oath to vote 100 percent….

Bikaner, @MaruSangram. Doctors and staff members of the Government SDM District Hospital took oath to vote 100 percent on Sunday.

In a program organized in the hospital premises, hospital superintendent Dr. Sunil Harsh said that the hospital administration will motivate the patients and their families along with the staff to vote.

He told about the importance of voting and said that every staff should motivate at least ten people to vote.

Former superintendent Dr. Praveen Chaturvedi said that every vote is very precious. Understanding its importance, every voter
must vote.

During this, Harishankar Acharya, co-incharge of the Sweep Cell, told about the aspects related to the election and various mobile apps.

He said that many activities of voter awareness are being conducted in all the private and government hospitals of the district. Voting percentage can be increased only through collective efforts.

Nursing Superintendent Mahipal Chaudhary administered the oath to vote. During this, Dr. BK Tiwari, Dr. Rajshree, Dr. Gulab Khatri, Dr. Lokesh Soni, Dr. Amit Arora, Alok Vyas and other staff members were present.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts