June 10, 2025 1:09 am

तीसरी शादी के बाद विवाहिता ने किया सुसाइड: सास बोली- पहले भी दो बार कर चुकी आत्महत्या की कोशिश….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

pm modi

तीसरी शादी के बाद विवाहिता ने किया सुसाइड:

तीसरी शादी के बाद विवाहिता ने किया सुसाइड: सास बोली- पहले भी दो बार कर चुकी आत्महत्या की कोशिश….

4 दिन पहले पति के साथ हुआ था झगड़ा, सास बोली- पहले भी दो बार कर चुकी आत्महत्या की कोशिश

रामदेवरा, @MaruSangram। रामदेवरा में एक विवाहिता ने घर में फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने पर रामदेवरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोकरण हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। घटना रामदेवरा स्थित कुष्ठ कॉलोनी में गुरुवार 4 बजे की है।

4 दिन पहले पति पत्नी में हो गया था झगड़ा

सास बसंती ने बताया कि पिंकी (25) का चार दिन पहले अपने पति भगवान सिंह यादव उर्फ बाबू (20) के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद से ही पिंकी परेशान रह रही थी।

गुरुवार को पिंकी ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पिंकी कई देर तक नीचे नहीं आई तो उपर जाकर कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जिसके बाद दरवाजा तोड़ कर देखा तो पिंकी अंदर पंखे से लटकी हुई थी।

घटना के बाद परिजनों ने रामदेवरा पुलिस को सूचना दी। जिस पर रामदेवरा पुलिस मौक़े पर पहुंची और शव को पोकरण हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। जहां पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को शव सुपुर्द किया जाएगा।

8 महीने पहले हुई थी तीसरी शादी, दो बार पहले भी कर चुकी है सुसाइड की कोशिश
सास बसंती ने बताया कि पिंकी की तीसरी शादी 8 महीने पहले बेटे बाबू से हुई थी। इससे पहले पिंकी की दो शादी हो चुकी थी। पहले पति ने पिंकी को छोड़ दिया था। उसके बाद इसको किसी और से प्यार हो गया था। उसके बाद उससे भी पिछले साल तलाक हो गया था। जिसके बाद पिंकी की बाबू से शादी हुई थी। वहीं पिंकी ने अपने पीहर में भी दो बार सुसाइड की कोशिश की थी।

परसों इसकी मां से बात हुई थी तब उन्होंने मुझे ये सब बताया। कुछ दिन पहले पति पत्नी का रात को 11 बजे किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उसके बाद पिंकी ने रसोई में चाकू उठा लिया और हमने जब चाकू छुड़ाया तब इसने कैंची ले ली। उसने कैंची अपने पेट में डालने की कोशिश की तब हम सब ने उससे कैंची को छुड़वाया। इस कारण मेरा हाथ भी कट गया था। हमने इसकी मां को कहा कि इसको ले के चल जाओ तो पिंकी की मां ने बोला की चार दिन में आ जाएंगे लेकिन वो आए नहीं। इसके परिजन आ जाते तो ये बच जाती।

बता दें कि पिंकी का पीहर मध्यप्रदेश के उज्जैन में है। पिंकी और भगवान सिंह यादव की शादी 8 महीने पहले हुई थी। भगवान सिंह मजदूरी का काम करता है।

घटना के समय भगवान सिंह मजदूरी पर गया हुआ था। घर पर उसकी सास और ननद व ननद का पति मौजूद थे। पिंकी के कोई संतान नहीं है।

हैड कोंस्टेबल श्रीराम विश्नोई ने बताया कि महिला ने सुसाइड किया है अभी उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए पोकरण हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। मृतक के परिजन मध्यप्रदेश से आने के बाद पोस्टमॉर्टम कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Recent Posts