April 14, 2026 1:40 am

‘आओ बूथ चले’ अभियान के तहत विशेष शिविर रविवार को….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

‘आओ बूथ चले’ अभियान के तहत विशेष शिविर रविवार को

‘आओ बूथ चले’ अभियान के तहत विशेष शिविर रविवार को….

बीकानेर, @MaruSangram। लोकसभा आमचुनाव के मद्देनजर रविवार को जिले के समस्त मतदान केन्द्रों में ‘आओ बूथ चले’ अभियान के तहत विशेष शिविर होंगे।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और स्वीप प्रभारी सोहन लाल ने बताया कि लोकसभा चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित होंगे।

इसके तहत मतदान केन्द्रों पर मतदाता परिवारों को मतदाता पर्ची और मार्गदर्शिका का वितरण किया जाएगा। वोटर लिस्ट में नाम और मतदान क्रमांक की जानकारी दी जाएगी।

वोटर हैल्पलाइन ऐप, सी-विजिल ऐप और नो योर कैंडिडेट ऐप के बारे में बताया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस दौरान मतदान दिवस के अवसर पर मतदान केन्द्रों में पेयजल, बैठक और छाया आदि सुविधाओं तथा मतदाताओं की सहायता के लिए वोटर हैल्प डेस्क गठित किए जाने की जानकारी भी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान विशेष योग्यजनों और वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए वोलेंटियर्स की नियुक्ति, रैम्प, व्हील चेयर्स और परिवहन सुविधा की जानकारी तथा इन्हें प्राथमिकता से मतदान की सुविधा के बारे में भी जागरुक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मतदान दिवस के दिन मतदान केन्द्रों पर सेल्फी पाइंट लगाए जाएंगे।

बेस्ट सेल्फी को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रातः 7 से 10 बजे तक हैप्पी अवर्स में मतदान करने वाले मतदाताओं से पौधारोपण करवाकर सम्मानित किया जाएगा।

इसी प्रकार नव विवाहित वर-वधू, तीन पीढ़ियों के मतदाताओं की मतदान पश्चात् सेल्फी को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्र पर शुभंकर के माध्यम से मतदाता जागरुकता का संदेष दिया जाएगा।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों को अपने क्षेत्र में आओ बूथ चले अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देष दिए हैं।

Special camp on Sunday under ‘Aao Booth Chale’ campaign

Special camp on Sunday under ‘Aao Booth Chale’ campaign….

Bikaner, @MaruSangram. In view of the Lok Sabha general election, special camps will be organized at all the polling booths of the district on Sunday under the ‘Aao Booth Chale’ campaign.

Chief Executive Officer of the District Council and Sweep Incharge Sohan Lal said that these camps will be organized with the aim of motivating 100% voting in the Lok Sabha elections.

Under this, voter slips and guides will be distributed to the voter families at the polling booths. Information about the name and polling number in the voter list will be given.

Voter Helpline App, C-Vigil App and Know Your Candidate App will be told.

He said that during this time, on the occasion of polling day, information will also be given about facilities like drinking water, sitting and shade etc. in the polling booths and the formation of Voter Help Desk for the assistance of voters.

He informed that during this period, volunteers will be appointed to help specially abled persons and senior citizens, information about ramps, wheel chairs and transport facilities and they will also be made aware about the facility of voting on priority.

He informed that selfie points will be installed at polling booths on the day of voting.

The best selfie will be awarded. He informed that the voters who vote during Happy Hours from 7 am to 10 am will be awarded by planting saplings.

Similarly, selfies of newly married bride and groom, voters of three generations will also be awarded after voting. He informed that the message of voter awareness will be given through mascot at the polling booth.

The Chief Executive Officer of the Zila Parishad has directed all the subdivision officers of the district to effectively implement the Aao Booth Chale Abhiyan in their areas.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts