June 21, 2025 1:27 pm

भाजपा प्रत्याशी मेघवाल ने अपने चुनावी अभियान के तहत अनेक प्रबुद्वजनों से संवाद किया….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

pm modi

लोकसभा चुनाव बीकानेर

भाजपा प्रत्याशी मेघवाल ने अपने चुनावी अभियान के तहत अनेक प्रबुद्वजनों से संवाद किया….

बीकानेर, @MaruSangram। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने आज अपने चुनावी अभियान के तहत अनेक प्रबुद्वजनों से संवाद किया वहीं अनेक समाज की ओर से भाजपा प्रत्याशी का अभिनंदन कर जीत का आशीर्वाद दिया मेघवाल ने शनिवार को प्रधान कार्यालय मोहता भवन में अधिवक्ताओं, महिला मोर्चा, सीए, सीएस, अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर अपने विचार साझा किए सैन समाज,स्वामी समाज,वाल्मिकी समाज, स्वर्णकार समाज की ओर से मेघवाल का सम्मान किया गया।

रामपुरा बस्ती में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई जिसमे अर्जुनराम मेघवाल ने संबोधित किया तो शाम को व्यापार सम्मेलन में भी मेघवाल का अभिनंदन किया गया।

इस दौरान केन्द्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा कि बीकानेर से एक ऐसा व्यक्ति आपका प्रतिनिधित्व कर रहा है। जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नौ रत्नों की टीम का हिस्सा है।

मेघवाल ने हमेशा ही अपने लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिये सकारात्मक सोच रखकर अनेक विकासपरक योजनाएं शुरू की है। ऐसे में चौथी बार फिर से मेघवाल को चुनाव जीताकर क्षेत्र के विकास में भागीदार बनें।

भाजपा प्रत्याशी मेघवाल ने कहा कि उनका उद्देश्य बीकानेर को महानगरों की श्रेणी में लाना है अपने कार्यकाल में जो काम अधूरे रहे उनको पूरा करवाने के वादे के साथ 19 अप्रेल को अधिकाधिक मतों की आहूति भाजपा के पक्ष में करने की बात कही इस मौके पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, श्रीडूंगरगढ विधायक ताराचंद सारस्वत, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, वरिष्ठ नेता मुमताज अली भाटी, डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा, नारायण चोपडा, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, महिला मोर्चा की संभाग प्रभारी विनिता, मधुरिमा सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन छाजेड, विकास मारू, जयनारायण मारू, सत्यप्रकाश मारू, नितिन मारू,श्रवण मारू, शिवलाल तेजी, सुखराम दावां, भेरूलाल सोनी, महावीर सोनी, मदनगोपाल सोनी सहित अनेक वक्ताओं ने विचार रखे।

खबर
मनीष सोनी
लोकसभा संयोजक भाजपा बीकानेर।

Lok Sabha Election Bikaner

BJP candidate Meghwal interacted with many intellectuals as part of his election campaign….

Bikaner, @MaruSangram. BJP candidate Arjunram Meghwal interacted with many intellectuals as part of his election campaign today. Many communities congratulated the BJP candidate and blessed him for victory. Meghwal shared his views by meeting with advocates, Mahila Morcha, CA, CS, advocates at the head office Mohta Bhawan on Saturday. Meghwal was felicitated by Sain Samaj, Swami Samaj, Valmiki Samaj, Swarnakar Samaj.

A meeting of workers was organized in Rampura Basti in which Arjunram Meghwal addressed and in the evening Meghwal was felicitated in the business conference as well.

During this, Union Minister Shantanu Thakur said that a person from Bikaner is representing you. Who is a part of the team of nine gems of Prime Minister Narendra Modi.

Meghwal has always started many developmental schemes by keeping a positive attitude for the development of his Lok Sabha constituency. In such a situation, become a partner in the development of the region by making Meghwal win the election for the fourth time.

BJP candidate Meghwal said that his aim is to bring Bikaner in the category of metropolitan cities and with the promise of completing the work that remained incomplete during his tenure, he talked about casting maximum votes in favor of BJP on 19th April. On this occasion, BJP city district president Vijay Acharya, Sridungargarh MLA Tarachand Saraswat, Bikaner West MLA Jethananand Vyas, senior leader Mumtaz Ali Bhati, Dr. Satyaprakash Acharya, Mohan Surana, Narayan Chopra, Mayor Sushila Kanwar Rajpurohit, District President Vijay Acharya, Mahila Morcha division in-charge Vinita, Madhurima Singh, Mahila Morcha President Suman Chhajed, Vikas Maru, Jaynarayan Maru, Satyaprakash Maru, Nitin Maru, Shravan Maru, Shivlal Teji, Sukhram Dawaan, Bherulal Soni, Mahavir Soni, Madangopal Soni and many other speakers expressed their views.

News
Manish Soni
Lok Sabha coordinator BJP Bikaner.

Recent Posts