February 27, 2026 4:01 am

भारतीय जनता पार्टी बीकानेर संभाग लोकसभा कलस्टर की बैठक चुरू में हुई आयोजित…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने लिया हिस्सा।

भारतीय जनता पार्टी बीकानेर संभाग लोकसभा कलस्टर की बैठक चुरू में हुई आयोजित…..

संभाग की तीनों लोकसभा सीटों को भरी मतों से जितने का फूंका मंत्र

बीकानेर/चुरू, @MaruSangram। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर संभाग लोकसभा कलस्टर बैठक चुरू स्थित एक होटल आयोजित की गई ।

भाजपा जिला प्रवक्ता एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं और सुशासन साथ सभी एक मुखी होकर लोकसभा चुनाव को जितने का मुख्य मंत्र दिया इनके अलावा  प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, लोकसभा बीकानेर प्रत्याशी और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, चुरू प्रत्याशी देवेंद्र झाझरिया कलस्टर प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया कैबिनेट मंत्री एवं गंगानगर लोकसभा प्रभारी सुमित गोदारा बीकानेर लोकसभा प्रभारी कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, चूरू लोकसभा प्रभारी कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत बीकानेर संभाग प्रभारी किसान बोर्ड के अध्यक्ष सी आर चौधरी पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला,प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया ने संभाग की तीनों सीटो को भाजपा के पक्ष में विजय दिलाने का आह्वान किया।

बीकानेर लोक सभा संयोजक डॉक्टर सत्य प्रकाश आचार्य ने बीकानेर लोकसभा चुनाव की तैयारी का वृत मंच से सबके सामने रखा, ओम प्रकाश सारस्वत ने चुरू का वृत रखा।

बीकानेर देहात जिला अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, शहर जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, विधायक सिद्धि कुमारी, विधायक जेठानंद व्यास, महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित, उप महापोर राजेंद्र पवार, भाजपा जिला प्रवक्ता एडवोकेट अशोक प्रजापत, बीकानेर पूर्व विधानसभा संयोजक गोपाल गहलोत, पश्चिम विधानसभा संयोजक जे पी व्यास, बीकानेर पूर्व जिला अध्यक्ष और गंगानगर लोकसभा सह प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह,  हनुमानगढ़ के जिला प्रभारी अनिल शुक्ला, भाजपा, अर्जुन कुमावत, मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, अजय खत्री, चंद्र प्रकाश गहलोत, मुकेश ओझा, विनोद करोल, जेठमल नाहटा, अभय पारीक, दिनेश महात्मा, कपिल शर्मा, कमल आचार्य, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल गहलोत, आनंद सिंह भाटी, जितेंद्र राजवी, जिला मंत्री इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, देव किशन मारू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच का संचालन प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया नी किया।

News Send By भाजपा जिला प्रवक्ता एडवोकेट अशोक प्रजापत

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts