April 7, 2026 1:45 am

कम्यूनिटी वैलफेयर सोसायटी की अनुठी पहल, विश्व महिला दिवस पर महिलाओं ने लिया यह अनोखा संकल्प…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

कम्यूनिटी वैलफेयर सोसायटी की अनुठी पहल
विश्व महिला दिवस पर महिलाओं ने लिया यह अनोखा संकल्प

कम्यूनिटी वैलफेयर सोसायटी की अनुठी पहल, विश्व महिला दिवस पर महिलाओं ने लिया यह अनोखा संकल्प…..

बीकानेर को करेंगे पॉलिथीन मुक्त, पुराने कपड़े के बदले मिलेंगे थैले…..

बीकानेर, @MaruSangramnews। विश्व महिला दिवस पर कम्यूनिटी वैलफेयर सोसायटी द्वारा एक नई पहल करते हुए ‘बीकानेर पॉलिथीन मुक्त’ अभियान प्रारंभ किया है।

कम्यूनिटी वैलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि बीकानेर को पॉलिथिन से मुक्त करने के लिए कपड़े के थैले नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में तीन महिलाओं द्वारा पुराने कपड़े लिए जाएंगे तथा बदले में उन्हें कपड़े के थैले प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही भामाशाहों के सहयोग से उन महिलाओं को सिलाई सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएगी तथा सिलाई खर्च उठाया जाएगा।

अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि सरकार द्वारा खूब योजनाएं चलाई जा रही है लेकिन पॉलिथिन का कोई विकल्प कोई नजर नहीं आ रहा था।

इसी समस्या के निराकरण हेतु कम्यूनिटी वैलफेयर सोसायटी की महिला विंग द्वारा विश्व महिला दिवस पर विशेष रूप से बीकानेर को पॉलिथिन मुक्त करने का जिम्मा उठाया है।

इस दौरान बाला स्वामी, मीनू मोदी, खुशबू सांखला, सरस्वती भार्गव, चंचल सेन, प्रियंका मोदी, सरोज राठौड़, नीतू सिंह, मंजू सेवग, विमला, संतोष शर्मा, बेबी लता एवं भवरी देवी आदि उपस्थित रहीं।

Unique initiative of Community Welfare Society: Women took this unique resolution on World Women’s Day

Unique initiative of Community Welfare Society, Women took this unique resolution on World Women’s Day…

Bikaner will be made polythene free, bags will be given in exchange of old clothes…

Bikaner, @MaruSangramnews. Taking a new initiative on World Women’s Day, Community Welfare Society has started ‘Bikaner Polythene Free’ campaign.

Community Welfare Society President Kanhaiyalal Bhati said that cloth bags will be distributed free of cost to make Bikaner free from polythene. For this, old clothes will be taken by three women in each ward and they will be provided with clothes bags in return. Along with this, with the help of Bhamashahs, other necessary facilities including sewing will be provided to those women and the sewing expenses will be borne.

President Kanhaiyalal Bhati said that many schemes are being run by the government but no alternative to polythene was visible.

To solve this problem, the women’s wing of the Community Welfare Society has especially taken up the responsibility of making Bikaner polythene free on World Women’s Day.

During this, Bala Swami, Meenu Modi, Khushboo Sankhla, Saraswati Bhargava, Chanchal Sen, Priyanka Modi, Saroj Rathod, Neetu Singh, Manju Sevag, Vimala, Santosh Sharma, Baby Lata and Bhawari Devi etc. were present.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts