February 27, 2026 4:45 am

दिल्ली में कांग्रेस CEC की बैठक आज, राहुल कस्वां को मिल सकता है चूरू से टिकट…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

नई दिल्ली

दिल्ली में कांग्रेस CEC की बैठक आज, राहुल कस्वां को मिल सकता है चूरू से टिकट…..

नई दिल्ली/राजस्थान, @MaruSangram। राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा के 10 साल से जारी विजय रथ को रोकने की कवायद में जुटी कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज दिल्ली में होगी‌।

इस बैठक में राजस्थान की सभी 25 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन किया जाएगा।

माना जा रहा है कि आज की बैठक में प्रदेश की 16 से 18 सीटों पर पार्टी के प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लग सकती है और उनके नामों की सूची भी जारी की जा सकती है। इसके साथ ही आज की बैठक में प्रदेश के दिग्गज नेताओं को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारने को लेकर भी गुरुवार को अंतिम फैसला हो सकता है।

इन नेताओं के नाम पर होगा अंतिम फैसला: आज दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश के दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने को लेकर भी फैसला होने की संभावना है।

ऐसे में आज यह साफ हो सकता है कि अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद डोटासरा, सीपी जोशी, शांति धारीवाल, हरीश चौधरी, अशोक चांदना, हेमाराम चौधरी सहित दर्जनभर नेता लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे या नहीं।

Congress CEC meeting in New Delhi Today, Rahul Kaswan may get ticket from Churu…..

New Delhi/Rajasthan, @marusangram. The meeting of the Central Election Committee of the Congress, which is in the exercise of stopping the victory chariot of BJP for 10 years in 25 Lok Sabha seats of Rajasthan, will be held in Delhi today. In this meeting, the names of the candidates will be churned in all the 25 seats of Rajasthan.

It is believed that in today’s meeting, the names of party candidates can be finalized in 16 to 18 seats of the state and the list of their names can also be released. Along with this, in today’s meeting, the final decision can also be taken on Thursday to field veteran leaders of the state in the field of Lok Sabha elections.

The final decision will be taken on the name of these leaders: In the meeting of the Central Election Committee of the Congress in Delhi today, a decision is also likely to be taken to field veteran leaders of the state in the electoral fray.

In such a situation, it can be clear today whether a dozen leaders including Ashok Gehlot, Sachin Pilot, Govind Dotasara, CP Joshi, Shanti Dhariwal, Harish Chaudhary, Ashok Chandna, Hemaram Chaudhary will contest the Lok Sabha elections or not.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts