
राज्य के 402 स्कूलों में की जाएगी नियुक्ति
402 के करीब पीएम श्री विद्यालयों में होगी योग और स्पोर्ट्स टीचर पदों पर भर्ती जल्द….
जयपुर/उदयपुर/बीकानेर, @MaruSangram। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलों के महत्व को देखते हुए केन्द्र सरकार ने एक नया कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत राज्य के 402 पीएम श्री स्कूलों में योग और स्पोर्ट्स टीचर पद पर भर्ती की जाएगी।
इन सभी विद्यालयों में 1-1 स्पोर्ट्स और योग टीचर की नियुक्ति की जाएगी, इसके लिए इन टीचर्स को नियमित वेतन दिया जाएगा।
402 लाख रुपए का बजटः यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेलों को बढ़ावा देकर बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए शुरू की गई है।
खेल से पारस्परिक सौहार्द व टीम भावना भी जागृत होती है। इसी सोच के साथ स्पोर्ट्स व योग टीचर की नियुक्ति की जाएगी। इस योजना में राज्य के 402 विद्यालयों को शामिल किया है, इसके लिए राज्य सरकार ने 402 लाख रुपए का बजट पास किया है। वहीं, उदयपुर के 22 पीएमश्री विद्यालय इसमें शामिल हैं।
आवेदन के लिए यह होना जरूरी
पीएम श्री योजना में योग टीचर और स्पोर्ट्स टीचर पद पर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसमें स्पोर्ट्स टीचर के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से शारीरिक शिक्षा मे स्नातक डिग्री एवं संबंधित क्षेत्र में स्पोर्ट्स टीचर के रूप में कम से कम 1 साल का अनुभव।
योगा टीचर के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री/ डिप्लोमा एवं योग ट्रेनर के रूप में कम से कम 1 साल का अनुभव होना चाहिए।
भर्ती में चयन के लिए राज्य सरकार के नियमानुसार प्रतिभागी की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष अधिक नहीं होनी चाहिए।
Appointment will be made in 402 schools of the state
There will be recruitment on Yoga and Sports teacher posts in around 402 PM Shri Vidyalayas soon….
Jaipur/Udaipur/Bikaner, @MaruSangram. Considering the importance of sports for the physical and mental development of children, the Central Government has issued a new program. Under this, recruitment will be done for the post of Yoga and Sports teacher in 402 PM Shri schools of the state.
One sports and yoga teacher each will be appointed in all these schools, for this these teachers will be given regular salary.
Budget of Rs 402 lakh: This scheme has been started by Prime Minister Narendra Modi for the physical and mental development of children by promoting sports.
Sports also awaken mutual harmony and team spirit. With this thinking in mind, sports and yoga teachers will be appointed. 402 schools of the state have been included in this scheme, for this the state government has passed a budget of Rs 402 lakh. At the same time, 22 PMShree schools of Udaipur are included in this.
Must have for application
Interested candidates can apply for recruitment to the post of Yoga Teacher and Sports Teacher under PM Shri Yojana. In this, for Sports Teacher, Bachelor’s degree in Physical Education from a recognized university and at least 1 year’s experience as a Sports Teacher in the relevant field.
Yoga teacher should have degree/diploma from a recognized university and at least 1 year experience as a yoga trainer.
As per the rules of the state government, for selection in recruitment, the age of the participant should not be minimum 21 years and maximum 40 years.
Author: Sarjit Singh







