April 13, 2026 10:29 am

14 साल की नाबालिग से गैंगरेप: स्कूल से लौट रही छात्र को बोलेरो में डालकर ले गए, हरे रंग की ड्रिंक पिलाकर किया बेहोश…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

14 साल की नाबालिग से गैंगरेप:स्कूल से लौट रही छात्र को बोलेरो में डालकर ले गए,हरे रंग की ड्रिंक पिलाकर किया बेहोश.....

Bikaner news

14 साल की नाबालिग से गैंगरेप:स्कूल से लौट रही छात्र को बोलेरो में डालकर ले गए,हरे रंग की ड्रिंक पिलाकर किया बेहोश…..

बीकानेर @Marusangramnews। बीकानेर के बरसिंगसर गांव में एक 14 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। गांव के स्कूल से लौट रही आठवीं क्लास की इस लड़की को तीन बदमाश बीच रास्ते किडनैप कर सुनसान झाड़ियों में ले गए। जहां तीनों ने बारी-बारी गैंगरेप किया। नाबालिग को पीबीएम अस्पताल में भर्ती है, जहां आज उसके बयान होंगे।

बोलेरो में डालकर ले गए आरोपी
देशनोक थानाक्षेत्र की ये घटना दो दिन पुरानी है। तबीयत बिगड़ने पर नाबालिग को अस्पताल ले गए तो पता चला कि उसके साथ बेरहमी से रेप किया गया है। नाबालिग मंगलवार करीब चार बजे स्कूल से लौट रही थी, तभी रास्ते में सफेद रंग की एक बोलेरो गाड़ी में सवार तीन युवक उसके पास पहुंचे और जबरदस्ती उसे गाड़ी में डाल लिया। इनकी पहचान रेंवतराम, ओमप्रकाश डूडी व पांचू के भेलू निवासी लीलाधर गोदारा के रूप में की गई। पुलिस ने इसमें ओमप्रकाश को डिटेन कर लिया है। जिससे पूछताछ जारी है। आरोप है कि छात्रा को हरे रंग का तरल पदार्थ पिलाया गया। जिससे वो बेसुध हो गई। फिर तीनों युवक उसे सुनसान स्थान पर झाड़ियों के पीछे ले गए और गैंगरेप किया। वारदात के बाद अंधेरा होने पर उसे गांव के बाहर चौराहे पर छोड़ गए।

परिजनों को चौराहे पर बेसुध मिली
उधर, घर वाले उसे ढूंढते हुए पहुंचे तो चौराहे पर बेसुध मिली। उसे घर लाया गया, होश आने पर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने लीलाधर को पकड़ लिया है जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है। नाबालिग के बयान पर देशनोक थाने में मामला दर्ज कराया गया है। एसपी तेजस्वनी गौतम भी पीबीएम अस्पताल पहुंची और नाबालिग से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।

 

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts