March 10, 2026 12:49 am

पुष्करणा सावे में पुष्करणा महिला मंडल  ने किया खिरोडा श्रृंगार पेटी वितरण…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

पुष्करणा सावे में पुष्करणा महिला मंडल ने किया खिरोडा श्रृंगार पेटी वितरण

पुष्करणा सावे में पुष्करणा महिला मंडल  ने किया खिरोडा श्रृंगार पेटी वितरण…..

बीकानेर, @MaruSangramnews। पुष्करणा सावे के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्थाओं के योगदान में महिला शक्ति ने बढ़चढ़ कर अपना योगदान दे रहे हैं। इसी संदर्भ में पुष्करणा महिला मंडल ने सावे में होने वाले विवाहों में जरूरतमंद कन्याओं को खिरोडा सामग्री भेंट की गई। इसके साथ ही श्रृंगार पेटी भेंट स्वरूप दी गई।

मंडल अध्यक्ष शारदा पुरोहित ने बताया की ये कार्यक्रम प्रत्येक सावे में मंडल सदस्यों के सहयोग से संपन्न किया जाता हैं।

सचिव सेनुका हर्ष के अनुसार इस अवसर पर विवाह होने वाली कन्याओं को कुमकुम तिलक लगाकर अखण्ड सौभाग्य का आशीर्वाद भी दिया गया।

इस बार 40 युवतियों को खिरोड़ा सामग्री दी गई। जिसमें बर्तन, नारियल, गुड़, बड़ी, पापड़, शक्कर, चावल, मूंग अलग अलग मात्रा में दिए गए।
इस अवसर पर मंडल फाउंडर अर्चना थानवी ने उपस्थित होकर सभी को प्रोत्साहित किया।

थानवी ने ही सबसे पहले ये अभियान शुरू किया। पिछले आठ साल से हर सावे में ये सामग्री दी जा रही है।

इस मौके पर कोषाध्यक्ष इंदु हर्ष ने बताया कि इस बार करीब सवा लाख रुपये महिलाओं ने एकत्र कर इस राशि का खिरोड़ा वितरित किया गया।

कार्यक्रम में मीनाक्षी हर्ष, डॉ. विजय लक्ष्मी व्यास, डॉ. बसंती हर्ष, राजकुमारी व्यास, सीमा पुरोहित,वीना व्यास,वंदना पुरोहित, गीता व्यास, अरुणा चुरा, नीलम आचार्य, अर्चना आर थानवी, डॉ. रजनी हर्ष, गायत्री व्यास और इंदु पुरोहित ने उपस्थिति दर्ज करवाई।

Pushkarna Mahila Mandal distributed Khiroda makeup box in Pushkarna Save.

Pushkarna Mahila Mandal distributed Khiroda makeup boxes in Pushkarna Save…..

Bikaner, @MaruSangramnews. On the occasion of Pushkarna Save, women power is actively contributing to the contribution of social organizations. In this context, Pushkarna Mahila Mandal presented shopping materials to needy girls in the marriages taking place in Save. Along with this, a makeup box was given as a gift.

Mandal President Sharda Purohit said that this program is organized every year with the cooperation of Mandal members.

According to Secretary Senuka Harsh, on this occasion the girls getting married were blessed with unbroken good fortune by applying Kumkum Tilak.

This time 40 girls were given khiroda material. In which utensils, coconut, jaggery, badi, papad, sugar, rice, moong were given in different quantities.
On this occasion, Mandal Founder Archana Thanvi was present and encouraged everyone.

Thanvi was the first to start this campaign. This material is being provided in every Savea for the last eight years.

On this occasion, Treasurer Indu Harsh said that this time women collected about Rs. 1.25 lakh and distributed prizes of this amount.

Meenakshi Harsh, Dr. Vijay Lakshmi Vyas, Dr. Basanti Harsh, Rajkumari Vyas, Seema Purohit, Veena Vyas, Vandana Purohit, Geeta Vyas, Aruna Chura, Neelam Acharya, Archana R Thanvi, Dr. Rajni Harsh, Gayatri Vyas and Indu were present in the program. The priest registered his presence.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts