

सम्मानित
महानिदेशक पुलिस प्रशस्ति डिस्क एवं प्रशस्ति रोल से सम्मानित होने पर बुके भेंट कर किया स्वागत….
मूंधड़ा ट्रस्ट के भाव नर सेवा नारायण सेवा का जीवंत उदाहरण :- आईजी ओमप्रकाश
बीकानेर, @MaruSangram। श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा एवं ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं युवा व्यवसायी गोपाल अग्रवाल ने पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश पासवान का कार्यालय महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर द्वारा मनोबल वृद्धि हेतु महानिदेशक पुलिस प्रशस्ति डिस्क एवं प्रशस्ति रोल से सम्मानित होने पर बुके भेंट कर स्वागत किया।
मूंधड़ा ने बताया कि ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस विभाग के प्रति आमजन में काफी विशवास बढा है तथा बीकानेर में अपराधों पर भी काफी हद तक अंकुश लगा हैं।
आईजी ओमप्रकाश ने मूंधड़ा ट्रस्ट द्वारा बीकानेर में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा पर्यायवरण हेतु किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे नर सेवा नारायण सेवा का जीवंत उदाहरण बताया।
ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा पीबीएम अस्पताल में निर्माणाधीन मेडिसिन विंग का कार्य तीव्र गति से चलाया जा रहा है ताकि बीकानेर तथा पूरे संभाग के मरीजों को इसका लाभ शीघ्रताशीघ्र मिल सके।
honored
The Director General of Police, on being honored with a commendation disc and commendation roll, was welcomed by presenting a bouquet.
Moondha Trust’s Bhaav Nar Seva Narayan Seva is a living example: IG Omprakash
Bikaner, @MaruSangram. Smt. CM Mundhara Memorial Charitable Trust Trustee Shrikishan Mundha and Trust representative Dwarka Prasad Pachisia and young businessman Gopal Aggarwal presented a bouquet to Inspector General of Police Omprakash Paswan on being honored with the Director General of Police Commendation Disc and Commendation Roll for boosting morale by the office of the Director General of Police, Rajasthan Jaipur. welcomed.
Mundhara said that under the leadership of Omprakash, confidence among the general public in the police department has increased significantly and crimes in Bikaner have also been curbed to a great extent.
IG Omprakash praised the work being done by Mundhara Trust for education, health and environment in Bikaner and called it a living example of Nar Seva Narayan Seva.
Trust representative Dwarka Prasad Pachisia said that the work of the medicine wing under construction in PBM Hospital is being carried out at a fast pace by the Trust so that the patients of Bikaner and the entire division can get its benefits as soon as possible.
Author: Sarjit Singh







