

पुलिस हैड कांस्टेबल
पुलिस हैड कांस्टेबल दस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार….
जयपुर, @MaruSangram। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) की उदयपुर टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना पहाड़ा जिला उदयपुर के पुलिस हेड कांस्टेबल को परिवादी से दस हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की उदयपुर टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि एक महिला को भगाने के संबंध में दर्ज मुकदमे में संदेह के आधार पर नहीं फसाने की एवज में पुलिस थाना पहाड़ा जिला उदयपुर के पुलिस हेड कांस्टेबल कमल सिंह कितावत पचास हजार रुपये की रिश्वत राशि मांग कर रहा है।
एसीबी उदयपुर टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए पुलिस हेड कांस्टेबल कमल सिंह कितावत को दस हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Police head constable arrested for taking bribe of Rs. 10,000…
Jaipur, @MaruSangram. Taking action on Wednesday, the Udaipur team of Anti-Corruption Bureau (ACB) has arrested the police head constable of police station Pahada district, Udaipur, for taking a bribe amount of ten thousand rupees from the complainant.
Additional Director General of Anti-Corruption Bureau, Hemant Priyadarshi said that the complainant complained to the Udaipur team of ACB that in lieu of not implicating a woman on the basis of suspicion in the case registered regarding elopement of a woman, Police Head Constable Kamal of Police Station Pahada District Udaipur. Singh Kitawat is demanding a bribe amount of fifty thousand rupees.
ACB Udaipur team, under the leadership of Additional Superintendent of Police Vikram Singh, after verifying the complaint, took trap action and arrested Police Head Constable Kamal Singh Kitawat red handed while accepting a bribe amount of Rs. 10,000.
Author: Sarjit Singh







