

उत्तर मैट्रिक छात्रवृति
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 31 जनवरी
उत्तर मैट्रिक छात्रवृति: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 31 जनवरी…..
बीकानेर, @MaruSangram। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति में पेपरलेस ऑनलाइन आवेदन अब 31 जनवरी तक किया जा सकता है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 में राजस्थान के मूल निवासियों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष समूह योजना (पूर्व में विशेष पिछड़ा वर्ग), अन्य पिछडा वर्ग आर्थिक पिछडा वर्ग, विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु , मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं में राज्य की राजकीय एवं निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं एवं राज्य के बाहर की राजकीय, राष्ट्रीय स्तर की मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के पाठ्यक्रमों में प्रवेशित या अध्ययनरत शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों द्वारा वेबसाईट www.sjmsnew.Rajasthan.gov.in/scholarhhip अथवा एसएसओ पोर्टल पर Scholarship sje App अथवा मोबाईल ऐप SJED APPLICATIONS के माध्यम से 31 जनवरी तक ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है।
पंवार ने बताया कि उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों द्वारा आनलाईन आवेदन व शिक्षण संस्थानों द्वारा नवीन पंजीयन, पूर्व में पंजीकृत की मान्यता एवं पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर अपडेट करने के लिए भी अतिम तिथि 31 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है।
आवेदन पत्र भरने से पूर्व संबंधित विद्यार्थी को जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय घोषणा पत्र एवं अन्य आवश्यक जानकारियां जनाधार पोर्टल पर अपडेट करवानी होगी। योजना से संबधित नियम व दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाईट पर उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालयों को संबंधित विश्वविद्यालय से शैक्षणिक सत्र 2023-24 की मान्यता या सम्बद्धता एवं पाठ्यक्रम संचालन की अनुमति भी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अथवा अपडेशन निर्धारित अवधि में अवश्य करवानी होगी, जिससे छात्रवृत्ति पोर्टल पर विद्यार्थियों के शिक्षण संस्थाओं का नाम प्रदर्शित हो सकेगा।
post matric scholarship
Last date for online application is now 31 January
North Matric Scholarship: Last date for online application is now 31st January…..
Bikaner, @MaruSangram. Paperless online application for North Matric Scholarship for the academic session 2023-24 can now be made till January 31.
Joint Director of Social Justice and Empowerment Department L.D. Panwar told that in the academic session 2023-24, Scheduled Caste, Scheduled Tribe, Special Group Scheme (formerly Special Backward Class), Other Backward Class, Economically Backward Class, Free Nomads and Semi-Nomads, Chief Minister Sarvajan Higher Education Answer for the original inhabitants of Rajasthan. Under the Matriculation Scholarship Scheme, students of educational institutions admitted or studying in the courses of state and private recognized educational institutions of the state and state and nationally recognized educational institutions outside the state can visit the website www.sjmsnew.Rajasthan.gov.in/scholarhhip. Or online application can be made on SSO portal through Scholarship sje App or mobile app SJED APPLICATIONS till 31st January.
Panwar said that the last date for online application by students for post-matric scholarship and new registration by educational institutions, recognition of previously registered and updating course-wise fee structure has been fixed as January 31, 2024.
Before filling the application form, the concerned student will have to update the caste certificate, original residence certificate, income declaration form and other necessary information on the Janadhar portal. The rules and guidelines related to the scheme are available on the departmental website.
He said that the colleges will also have to get recognition or affiliation from the concerned university for the academic session 2023-24 and permission to run the courses, and registration or updation on the portal within the stipulated period, so that the names of the educational institutions of the students can be displayed on the scholarship portal.
Author: Sarjit Singh







