February 27, 2026 10:12 am

एमजीएसयू : नववर्ष पर प्रकाशन समिति द्वारा तैयार यूनिवर्सिटी कलेंडर का कुलपति सचिवालय में हुआ विमोचन…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

एमजीएसयू

एमजीएसयू : नववर्ष पर प्रकाशन समिति द्वारा तैयार यूनिवर्सिटी कलेंडर का कुलपति सचिवालय में हुआ विमोचन…..

खोई हुई विरासत थीम के साथ तैयार यूनिवर्सिटी कलेंडर में निहित है इतिहास, पर्यावरण, जल और जीव सरंक्षण के भाव : डॉ. मेघना शर्मा

एमजीएसयू बीकानेर द्वारा भारत सरकार की विकसित भारत 2047 परिकल्पना और विश्वविद्यालय कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित की विरासत संवर्धन विचारधारा के क्रम में राष्ट्र की विरासत को सुदृढ़ करते एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य के बीकानेर संभाग की अनदेखी किंतु अति महत्वपूर्ण विरासत और संस्कृति के कुछ अंशों को समेटे वर्ष 2024 का कैलेंडर जारी किया गया है जिसकी परिकल्पना और प्रारूप प्रकाशन समिति की संयोजक डॉ. मेघना शर्मा द्वारा तैयार किये गये हैं ।
विमोचन समारोह अध्यक्ष कुलपति दीक्षित ने प्रत्येक वर्ष अलग अलग थीम लेकर यूनिवर्सिटी कलेंडर बनाने जे क्रम को जारी रखने की घोषणा की।

विमोचन समारोह को संबोधित करते हुये डॉ. मेघना ने बताया कि इस कलेंडर का थीम ‘खोई हुई विरासत’ है जिसमें संभाग के इतिहास के अलावा प्रमुख धर्मों व पंथ आधारित उन दर्शनीय स्थलों को शामिल किया गया है जिनके बारे में लोग कम परिचित हैं। इसमें जल संरक्षण व पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को समेटे हुए, सर्वसमुदाय की भावना के साथ साथ जीव संरक्षण को भी महत्व दिया गया है।

कैलेंडर की प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें संभाग के चारों ज़िलों यथा गंगानगर, चूरू, बीकानेर और हनुमानगढ़ से तीन-तीन दर्शनीय स्थलों को दर्शाया गया है जिनका हिन्दी बारहखडी के क्रमानुसार उपयोग करते हुए सचित्र विवरण देते हुए कलेंडर में प्रस्तुत किया गया है।

विश्व की प्राचीनतम संस्कृति कालीबंगा के अवशेषों से लेकर हिंदू, सिख, नाथ पंथ, जैन धर्म व बौद्ध धर्म के स्थलों को प्रदर्शित किया गया है।

नव वर्ष के कलेंडर का विमोचन सचिवालय में कुलपति आचार्य दीक्षित, प्रो. अनिल कुमार छंगाणी, प्रो. राजाराम चोयल, कुलसचिव अरुण प्रकाश शर्मा और प्रकाशन समिति की संयोजक डॉ. मेघना शर्मा द्वारा सोमवार तड़के किया गया। विश्वविद्यालय के शिक्षक और अधिकारी विमोचन समारोह में शामिल रहे।

MGSU: University calendar prepared by the Publication Committee on New Year was released in the Vice Chancellor’s Secretariat…

The university calendar prepared with the theme of lost heritage contains the values ​​of history, environment, water and animal conservation: Dr. Meghna Sharma

In line with the India 2047 vision developed by the Government of India and the heritage promotion ideology of the University Vice Chancellor Acharya Manoj Dixit, MGSU Bikaner has taken a historic step in strengthening the heritage of the nation by reviving some of the overlooked but very important heritage and culture of the Bikaner division of the state. Same calendar for the year 2024 has been released, the concept and format of which has been prepared by Dr. Meghna Sharma, convenor of the publication committee.
Inauguration ceremony, Chairman Vice Chancellor Dixit announced to continue the process of making the university calendar with a different theme every year.

Addressing the release ceremony, Dr. Meghna said that the theme of this calendar is ‘Lost Heritage’ in which apart from the history of the division, those tourist places based on major religions and sects about which people are less familiar have been included. In this, along with water conservation and sensitivity towards the environment, along with the spirit of community, importance has also been given to animal conservation.

The main feature of the calendar is that it has shown three tourist places each from the four districts of the division, namely Ganganagar, Churu, Bikaner and Hanumangarh, which have been presented in the calendar with pictorial descriptions using the Hindi Barahkhadi in sequence.

From the remains of the world’s oldest culture Kalibanga to the sites of Hindu, Sikh, Nath Panth, Jainism and Buddhism have been displayed.

New Year calendar was released in the Secretariat by Vice Chancellor Acharya Dixit, Prof. Anil Kumar Chhangani, Prof. It was done in the early hours of Monday by Rajaram Choyal, Registrar Arun Prakash Sharma and Publication Committee Convener Dr. Meghna Sharma. University teachers and officials participated in the release ceremony.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts