April 14, 2026 2:01 am

राजस्थान में मंत्रियों का शपथ ग्रहण: किरोड़ीलाल-राज्यवर्धन सहित 12 कैबिनेट मंत्री बनाए गए; विधायक बनने से पहले सुरेंद्रपाल टीटी मंत्री बने…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

राजस्थान में मंत्रियों का शपथ ग्रहण:

राजस्थान में मंत्रियों का शपथ ग्रहण: किरोड़ीलाल-राज्यवर्धन सहित 12 कैबिनेट मंत्री बनाए गए; विधायक बनने से पहले सुरेंद्रपाल टीटी मंत्री बने…..

जयपुर, @MaruSangram। जोराराम कुमावत ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। राज्यपाल कलराज मिश्र नए मंत्रियों को शपथ दिला रहे हैं।

अब तक 17 मंत्री शपथ ले चुके हैं। इनमें 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार), 1 राज्य मंत्री हैं।

सांसद पद छोड़कर विधायक बने किरोड़ीलाल मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। सुरेंद्र पाल सिंह टीटी के मंत्री पद की शपथ के बाद मोदी के समर्थन में नारे लगे। उन्हें विधायक से पहले मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। वे श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं।

इन्होंने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ : किरोड़ीलाल मीणा, गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा, कन्हैयालाल चौधरी, सुमित गोदारा

इन्होंने ली राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) की शपथ : संजय शर्मा, गौतम कुमार दक, झाबर सिंह खर्रा, सुरेंद्र पाल टीटी, हीरालाल नागर

इन्होंने ली राज्य मंत्री पद की शपथ : ओटाराम देवासी

किसे क्यों मंत्री बनाया :

  1. किरोड़ीलाल मीणा : विपक्ष में रहते सबसे मुखर रहे, एसटी का मुखर चेहरा
    राज्यसभा सांसद रहते हुए राजस्थान में कांग्रेस राज के दौरान सबसे मुखर रहे। पेपर लीक से लेकर हर मुद्दे पर सड़क पर आंदोलन किए, संसद से लेकर हर मोर्चे पर घेरा। एसटी समुदाय के मुखर चेहरे के तौर पर उनकी पहचान है। बेबाकी से बोलने और मुद्दे उठाने के लिए जाने जाते हैं। संघ से जुड़े रहे हैं, इमरजेंसी के दौरान जेल गए। पूर्वी राजस्थान के सियासी समीकरण साधे गए हैं। सबसे पहले शपथ दिलाकर उन्हें सबसे सीनियर मंत्री के तौर पर जगह दी गई है।
  2. गजेंद्र सिंह खींवसर : वसुंधरा राजे खेमे के गजेंद्र सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाकर एकजुटता का मैसेज
    गजेंद्र सिंह खींवसर वसुंधरा राजे की दोनों सरकारों में मंत्री रहे। पिछली वसुंधरा सरकार में वे कैबिनेट मंत्री थे, उन्हें दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बनाया है। गजेंद्र खींवसर को वसुंधरा राजे का नजदीकी माना जाता है। मारवाड़ के सियासी समीकरणों को साधने के अलावा उन्हें मंत्री बनाकर पार्टी के अंदरूनी समीकरणों को भी साधा गया है। इससे एकजुटता का मैसेज दिया गया है। खींवसर की छवि पार्टी के सौम्य राजपूत चेहरे के तौर पर रही है। दो बार मंत्री रहने के कारण प्रशासनिक अनुभव है।
  3. राज्यवर्धन सिंह राठौड़ : राजधानी जयपुर से चौथे नेता, जो कैबिनेट में
    राज्यवर्धन सिंह राठौड़ केंद्र में मंत्री रहे हैं। दो बार सांसद रहे। पहली बार विधायक बने और कैबिनेट मंत्री बनाकर दो मैसेज दिए गए हैं। पूर्व फौजी अफसर और ओलंपिक चैंपियन को कैबिनेट मंत्री बनाकर मैसेज दिया है। जातीय समीकरणों के हिसाब से भी राजपूत वर्ग से एक उभरते चेहरे को महत्व देने का मैसेज दिया है। उन्हें हाईकमान का नजदीकी माना जाता है। राजधानी से वे चौथे नेता हैं जो कैबिनेट में हैं। सीएम भजनलाल, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा के बाद वे चौथे चेहरे हैं जो जयपुर से हैं।
  4. बाबूलाल खराड़ी : कच्चे घर में रहने वाले बाबूलाल खराड़ी को मंत्री बनाकर नया मैसेज
    झाड़ोल से विधायक बाबूलाल खराड़ी को मंत्री बनाकर आदिवासी इलाके के लोगों को एक मैसेज दिया गया है कि उनके जैसे ही आम आदमी को मंत्री बनाया है। खराड़ी अब भी कच्चे घर में रहते हैं। पिछली बार उन्हें राजस्थान विधानसभा का सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना गया था। उनकी गिनती आदिवासी इलाके के जागरूक और ग्रासरूट से जुड़े नेता के तौर पर होती है।

मंत्री पद की शपथ ली

  1. किरोड़ी लाल मीणा दौसा
  2. गजेंद्र सिंह खींवसर लोहावट
  3. राज्य वर्धन सिंह राठौड़ झोटवाड़ा
  4. बाबूलाल खराड़ी झाड़ोल उदयपुर
  5. मदन दिलावर, रामगंज मंडी
  6. जोगाराम पटेल लूणी
  7. सुरेश सिंह रावत पुष्कर
  8. अविनाश गहलोत जैतारण
  9. जोराराम कुमावत सुमेरपुर
  10. हेमन्त मीणा प्रतापगढ़
  11. कन्हैया लाल चौधरी मालपुरा
  12. सुमित गोदारा लूणकरणसर
  13. संजय शर्मा अलवर
  14. गौतम कुमार डक बड़ी सादड़ी
  15. झाबर सिंह खर्रा श्री माधोपुर
  16. सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी, श्रीकरणपुर (अभी चुनाव होना है)
  17. हीरालाल नागर सांगोद
  18. ओटाराम देवासी सिरोही
  19. मंजु बाघमार जायल
  20. विजय सिंह चौधरी नावां
  21. कृष्ण कुमार विश्नोई गुढ़ा मालानी
  22. जवाहर सिंह बेड़म नगर
Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts