

उत्कृष्ट कार्य करने पर बीकानेर सेवा योजना के 20 पदाधिकारियों का आज होगा सम्मान….
बीकानेर, @MaruSangram। जमीनी स्तर पर श्रमशक्ति का सही उपयोग करने के फ्लस्वरूप बीकानेर सेवा योजना के 20 पदाधिकारियों का आज मंगलवार सांय 5 बजे रतानी व्यास पंचायत समिति द्वारा रतानी व्यास बगेची में सम्मान किया जायेगा।
यह जानकारी रतानी व्यास पंचायत समिति के अध्यक्ष पंडित महेंद्र कुमार व्यास ने बीकानेर सेवा योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास को एक लिखित पत्र के माध्यम से दी हैं।
योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि बीकानेर सेवा योजना के पदाधिकारी गत कई वर्षो से रविवार के दिन अपने युवा एवं महिला पदाधिकारियों के माध्यम से बीकानेर के अनेक सार्वजनिक स्थानों पर श्रमशक्ति के माध्यम से साफ सफाई कर श्रमदान का पुनीत कार्य करते हुवे अपनी आहुति देते हैं।
दो तीन कार्यक्रम रतानी व्यास बगेची के अंतर्गत आने वाले मंदिर, भवन, श्मशान भूमि में भी किये गये हैं।
सभी बीकानेर सेवा योजना के पदाधिकारियों को सूचित कर दिया गया हैं जो पदाधिकारी बाहर हैं उनके स्थान पर उनका सम्मान उनके प्रतिनिधि को प्रदान किया जायेगा।
20 officials of Bikaner Seva Yojana will be honored today for their excellent work.
Bikaner, @MaruSangram. As a result of proper utilization of manpower at the grassroots level, 20 officials of Bikaner Seva Yojana will be honored today at 5 pm on Tuesday by Ratani Vyas Panchayat Samiti at Ratani Vyas Bagechi.
Ratani Vyas Panchayat Samiti President Pandit Mahendra Kumar Vyas has given this information through a written letter to Bikaner Seva Yojana President Rajkumar Vyas.
Chairman of the scheme, Rajkumar Vyas, said that for the last several years, the officials of Bikaner Seva Yojana, through their youth and women officials, have been doing the sacred work of Shramdaan by cleaning many public places of Bikaner through labor power on Sundays. Are.
Two or three programs have also been organized in the temple, building and cremation ground under Ratani Vyas Bagechi.
All the officials of Bikaner Seva Yojana have been informed that their respect will be given to their representative in place of the officials who are out.
Author: Sarjit Singh







