

भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया….
बीकानेर, @MaruSangram। मलमास के पावन अवसर पर जे.एन.वी. नगर सेक्टर-II में स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में चल रही साप्ताहिक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा रसोत्सव कथा के चतुर्थ दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही उल्लासपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम से जुड़े सक्रिय सदस्य ग्रुप ऑफ भगतसिंह के महासचिव पवन राठी ने बताया कि कथा का वाचन करते हुए बीकानेर के श्रीमरूनायक मंदिर के पीठाधीश्वर प्रमुख भागवताचार्य पं. भाईश्री जी ने बताया कि जब भी धरती पर अत्याचार बढ़ता है तो भगवान का प्राकट्य किसी न किसी रूप में अवश्य होता है।
व्यास कथाकार ने भागवत कथा के दशवे स्कन्ध की कथा का वर्णन करते हुए बताया कि कंस द्वारा अधिक अत्याचार होने पर भगवान श्रीकृष्ण का अवतार हुआ था।
आज की कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाते हुए जैसे ही भगवान का प्राकट्य हुआ, उस समय भगत सिंह पार्क का पूर्ण पाण्डाल भक्तिमय होकर ‘नन्द के आनन्द भयो, जय कन्हैयालाल की’’ व भगवान जन्म की बधाई हो से गुंज उठा। सभी उपस्थित भक्तों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए बधाई बांटनी शुरू कर दी।
इस अवसर पर पं. कृष्णकांत पुरोहित उस्ताद जी द्वारा ‘‘माता यशोदा के आंगन हुयौरे ललना बधाई हो सब भक्तन को व नन्दघर आनन्द भयो’’ भजन की शानदार प्रस्तुति देते हुए सम्पूर्ण पांडाल को भक्तिमय एवं कृष्णमय बना दिया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी आयु वर्ग के युवक-युवतियों, पुरुष-महिलाओं ने नृत्य भी किया। इस अवसर पर व्यासपीठ बालकृष्ण के रूप में पार्थ सोनी तथा दिशांत ओझा का पूजन किया गया।
भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर उपस्थित महिलाओं व युवतियों ने केसरिया परिधान पहन रखे, वही पुरुषों ने सफेद परिधान के रूप में कुर्ता-पायजामा पहन रखा था।
श्रीमद्भागवत कार्यक्रम से जुडे़े सक्रिय ग्रुप ऑफ भगतसिंह के उपाध्यक्ष रवि देवड़ा ने बताया कि आज भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को यादगार बनाने के लिए जयनारायण व्यास नगर के युवक-युवतियों जिनमें मुख्य रूप से कनक देवड़ा, अभिषेक तंवर, अमन चैहान, कनिका खत्री, रिद्धि चैहान, रिषिका जोशी, वंशीका जोशी, शौर्य सिंह राठौड़, दिया बाना, मोनिका गहलोत, दीपिका तंवर, विधन्शी खत्री, कुणाल खत्री, प्रज्ञा महात्मा, अद्विती चैहान, ममता जोशी व मि. आदित्य आदि ने संयुक्त रूप से इस पाण्डाल को रंग-बिरंगी मालाओं, गुब्बारों, खिलौनों, रंग-बिरंगी रोशनी से बहुत ही शानदार सजाया। वही प्रसाद वितरण व अन्य व्यवस्थाओं में मुख्य रूप से कोमल खत्री, श्रीमती संतोष खत्री, नीतू तंवर, कृष्णाबाना आंटी आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कथा विश्राम के पश्चात् पंजीरी, माखन- मिश्री- पंचामृत व केला- सेव के प्रसाद का वितरण किया गया।
इस कथा में स्थानीय लोगों के अलावा मुरलीधर व्यास नगर, बंगला नगर, जवाहर नगर, उस्तों की बारी आदि स्थानों से भी भक्तों ने पहुंच कर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव में भाग लेते हुए कथा श्रवण का लाभ प्राप्त किया।
