April 14, 2026 2:00 am

पूर्व सीएम गहलोत ने नए ‘सीएम साहब’ से की अपील! इन 4 योजनाओं को मत करना बंद….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

पूर्व सीएम गहलोत ने नए ‘सीएम साहब’ से की अपील! इन 4 योजनाओं को मत करना बंद….

जयपुर, @MaruSangram। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बधाई के साथ ही चार प्रमुख योजनाओं को चालू करने के लिए आग्रह किया है।

गहलोत ने सोशल मीडिया “एक्स” पर पोस्ट कर कहा है कि नवगठित राजस्थान सरकार हमारी चिरंजीवी, अन्नपूर्णा, उड़ान व ओपीएस (OPS) (Old Pension Scheme) सहित अन्य योजनाओं को मजबूती प्रदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि ये चार प्रमुख योजनााएं गहलोत सरकार की प्रमुख योजनाओं में मानी जाती रही है। इनमें से ओपीएस को लेकर भाजपा को रूख हमेशा नकारात्मक रहा है।

गहलोत ने तो चुनावी सभाओं में भी कहा था कि भाजपा की सरकार आ गई तो ओपीएस व चिरंजीवी जैसी योजनाएं बंद हो जाएंगी। नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर आग्रह किया है।

Former CM Gehlot appealed to the new ‘CM Saheb’! Don’t stop doing these 4 plans….

Jaipur, @MaruSangram. Former Chief Minister Ashok Gehlot has congratulated the newly elected Chief Minister of Rajasthan Bhajan Lal Sharma and urged him to start four major schemes.

Gehlot has posted on social media “X” and said that the newly formed Rajasthan government will strengthen our Chiranjeevi, Annapurna, Udaan and OPS (Old Pension Scheme) and other schemes. It is noteworthy that these four major schemes have been considered among the major schemes of Gehlot government. Of these, BJP’s stance regarding OPS has always been negative.

Gehlot had even said in election meetings that if BJP government comes to power, schemes like OPS and Chiranjeevi will be closed. After the swearing in of the new Chief Minister Bhajan Lal Sharma, former Chief Minister Gehlot has made a request by posting on social media X.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts