March 29, 2026 1:35 am

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड : पत्नी ने की धरना खत्म करने की घोषणा, एसएचओ सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड : पत्नी ने की धरना खत्म करने की घोषणा, एसएचओ सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड….

जयपुर, @MaruSangram। राजस्थान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में चल रहा धरना बुधवार देर रात करीब 10 बजे खत्म हो गया।

गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने जयपुर के मानसरोवर स्थित मेट्रो मास हॉस्पिटल के सामने चल रहे धरने को संबोधित करते हुए आंदोलन खत्म करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा- पुलिस ने 72 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का लिखित आश्वासन दिया है। साथ ही, SHO मनीष, बीट प्रभारी और बीट कॉन्स्टेबल को सस्पेंड किया गया है।

गुरुवार को गोगामेड़ी में सुखदेव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले रात करीब 8 बजे सुखदेव सिंह की पत्नी ने मांगें पूरी नहीं होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया था।

Sukhdev Singh Gogamedi murder case: Wife announces end of protest, 3 policemen including SHO suspended….

Jaipur, @MaruSangram. The ongoing protest in Rajasthan against the murder of Shri Rashtriya Rajput Karni Sena National President Sukhdev Singh Gogamedi ended at around 10 pm on Wednesday night.

Gogamedi’s wife Sheela Shekhawat, while addressing the ongoing dharna in front of Metro Mass Hospital in Mansarovar, Jaipur, announced the end of the movement.

He said- Police has given written assurance of arresting the accused within 72 hours. Also, SHO Manish, beat in-charge and beat constable have been suspended.

Sukhdev’s last rites will be performed in Gogamedi on Thursday. Earlier, at around 8 pm, Sukhdev Singh’s wife had announced to continue the protest until her demands were met.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts