March 10, 2026 12:50 am

करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या, श्यामनगर में दिनदहाड़े गोली मारी…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

जयपुर

करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या, श्यामनगर में दिनदहाड़े गोली मारी.….

Sukhdev Singh Gogamedi Murder News:

राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार को राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। श्यामनगर इलाके में कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। इस दौरान सुखदेव सिंह को गोली लगी। उन्हें तत्काल मानसरोवर स्थित मेट्रो मास अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जयपुर, @MaruSangram। राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई।

सुखदेव सिंह को श्यामनगर में उनके घर के बाहर गोली मारी गई थी। तब वो घर के बाहर खड़े थे। दो युवक स्कूटर पर सवार होकर वहां आए और गोली मार कर वहां से फरार हो गए। इस फायरिंग में सुखदेव सिंह को दो गोलियां लगी।

उन्हें तत्काल मानसरोवर स्थित मेट्रो मास अस्पताल में पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया और कुछ देर बाद ही इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

अजीत सिंह पर भी हमला, गंभीर रूप से हुए घायल
सुखदेव सिंह पर फायरिंग के दौरान वहां मौजूद अजीत सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उधर, फायरिंग की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सभी प्रमुख रास्तों पर नाकाबंदी करवाई गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

स्कूटर सवार 2 बदमाशों की तलाश
श्याम नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को स्कूटर सवार दो बदमाशों की तलाश है। दोपहर करीब 1:45 बजे इन बदमाशों ने ही सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर गोलियां बरसाई थीं।

राजधानी में चुनावी सरगर्मियों के बीच मंगलवार को इस आपराधिक घटना ने सबको चौंका दिया है। वहीं पुलिस मामले का जल्द खुलासा करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए हाथपैर मार रही है।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts