April 13, 2026 1:02 pm

एसपी ऑफिस पहुंची दुल्हन: दुल्हे पर आरोप-कार और ग्यारह लाख रुपए मांगे, नहीं देने पर फेरे से भाग जाने की धमकी दी….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

एसपी ऑफिस पहुंची दुल्हन: दुल्हे पर आरोप-कार और ग्यारह लाख रुपए मांगे, नहीं देने पर फेरे से भाग जाने की धमकी दी….

अजमेर, @MaruSangram। शादी समारोह में कार और ग्यारह लाख रुपए की मांग करने और ऐसा नहीं करने पर फेरे से भाग जाने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

दूल्हे की होने वाली पत्नी ने एसपी से शिकायत कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायतकर्ता का विवाह आरोपी के साथ 29 नवम्बर को होना था।

लोहाखान निवासी सुनील उर्फ सुशील की पुत्री जयश्री उर्फ टीना ने एसपी को शिकयत देकर बताया कि उसकी शादी भोपों का बाड़ा निवासी चेतन बाबू से होना तय हुई था।

दोनों के परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में 2 फरवरी 23 को सगाई व 29 नवम्बर 23 को शादी होना तय हुआ। सगाई की रस्म के बाद उसके पिता व परिवार के लोग शादी की तैयारी करने लगे।

जिसके लिए समारोह स्थल, हलवाई, घोड़ी, ढोल, बैण्ड सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए एडवांस दे दिया और कपड़े, जेवर, फर्नीचर आदि की खरीददारी कर ली। उन्होंने इस संबंध में रिश्तेदारों को शादी के कार्यक्रम की सूचना देकर उन्हें आमंत्रित कर दिया।

शादी के कार्यक्रम के कार्ड छपवाकर उन्होंने सभी को शादी में आने का न्यौता दे दिया।

घर बुलाकर पैसों और कार की डिमांड

19 नवम्बर 23 को चेतन बाबू ने उसके पिता को अपने घर बुलाया और सामेला में 11 लाख रुपए नकद और कार देने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि उक्त मांग पूरी नहीं होने पर वह मंडप से उठकर भाग जाएगा।

चेतन बाबू व उसके परिवार को समझाने से बात नहीं बनी। उसके परिवार के कई सदस्यों ने अलग से भी चेतन बाबू व उनके परिवार को समझाने का प्रयास किया।

चेतन बाबू द्वारा रिश्ता तोड़ने पर शादी की तैयारी में हुए खर्च की राशि मांगने पर उसने स्पष्ट इंकार कर दिया। पीड़ित दुल्हन ने एसपी चुनाराम जाट को शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Bride reaches SP office: Accuses groom, demands car and Rs 11 lakh, threatens to run away if not given…

Ajmer, @MaruSangram. A case has come to light of someone demanding a car and Rs 11 lakh at a wedding ceremony and threatening to run away if it was not done.

The groom’s future wife has complained to the SP and demanded strict action. The marriage of the complainant with the accused was to take place on 29th November.

Jayshree alias Tina, daughter of Sunil alias Sushil, resident of Lohakhan, lodged a complaint with the SP and said that her marriage was fixed with Chetan Babu, resident of Bhopo ka Bada.

In the presence of their family members, the engagement was fixed for 2 February 23 and the marriage for 29 November 23. After the engagement ceremony, her father and family members started preparing for the wedding.

For which advance was given for the venue of the function, confectionary, horse, drum, band and other necessary works and purchase of clothes, jewellery, furniture etc. In this regard, he informed the relatives about the wedding program and invited them.

He got the wedding program cards printed and invited everyone to attend the wedding.

Calling home and demanding money and car

On 19 November 23, Chetan Babu called his father to his house and demanded Rs 11 lakh in cash and a car from Samela and warned that if the said demand was not met, he would run away from the pavilion.

It did not work to convince Chetan Babu and his family. Many members of his family also separately tried to convince Chetan Babu and his family.

When Chetan Babu asked for the amount of expenses incurred in preparing for the marriage after breaking the relationship, she clearly refused. The victim bride has given a complaint to SP Chunaram Jat demanding action in the matter.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts