

राजस्थान में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी: 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी का वादा; चिरंजीवी बीमा राशि को बढ़ाकर 50 लाख करेंगे, देखें विडियो….
जयपुर, @MaruSangram। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पिछले घोषणा पत्र के 98 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए गए हैं।
विधानसभा चुनावों की वोटिंग से चार दिन पहले कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने घोषणा पत्र जारी किया है।
कांग्रेस के घोषणा पत्र में सात गारंटियों की तरह ही कई लोकलुभावन घोषणाओं काे शामिल किया है। किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसल खरीद का कानून बनाने और किसानों को 2 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त कर्ज देने का वादा किया है।
इसके साथ ही गांव के व्यापारियों को 5 लाख तक बिना ब्याज कर्ज देने का वादा किया गया है। किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर व्यापारी क्रेडिट कार्ड बनाया जाएगा। पंचायत स्तर पर भर्तियां करने का वादा, पंचायत स्तर पर कर्मचारियों का नया कैडर बनाने का वादा भी किया गया है।
https://www.facebook.com/share/v/8YTgfNVsuH5oFJpq/?mibextid=NXeFpL&startTimeMs=815904
कांग्रेस घोषणा पत्र की प्रमुख बातें :
- किसानों के लिए स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के मुताबिक MSP कानून लाया जाएगा।
- चिरंजीवी बीमा की राशि को 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रु किया जाएगा।
- 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
- पंचायत स्तर पर सरकारी नौकरी का नया कैडर बनाया जाएगा।
- गैस सिलेंडर अभी 500 रु का मिल रहा है, उसे 400 रु किया जाएगा।
- राज्य में RTE कानून लाकर इसके तहत निजी शिक्षण संस्थाओं में भी 12वीं तक की शिक्षा फ्री की जाएगी।
- मनरेगा और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार में 125 से बढ़ाकर 150 दिन किया जाएगा।
- छोटे व्यापारियों, दुकानदारों को 5 लाख रु तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाने के लिए व्यापारी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू होगी।
- सरकारी कर्मचारियों को 9,18,27 के साथ चौथी वेतनमान श्रंखला व अधिकारियों को एपेक्स स्केल दिया जाएगा।
- 100 तक जनसंख्या वाले गांवों और ढाणियों को सड़क से जोड़ा जाएगा।
- हर गांव एवं शहरी वार्ड में सिक्योरिटी गार्ड लगाए जाएंगे।
- आवास का अधिकार कानून लाकर सभी को आवास दिए जाएंगे।
- पहले से चल रही योजनाओं को और मजबूत किया जाएगा।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय में हम 12 से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। एक दशक में हमारी जीडीपी सबसे ज्यादा है। हमारा खाद्यान्न उत्पादन नेशनल एवरेज से ज्यादा है।
https://www.facebook.com/share/v/8YTgfNVsuH5oFJpq/?mibextid=NXeFpL&startTimeMs=815904
Author: Sarjit Singh







