April 13, 2026 2:43 pm

मुक बधिर नाबालिग बालिका से अस्पताल कर्मी ने किया दुराचार, गर्भवती….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

मुक बधिर नाबालिग बालिका से अस्पताल कर्मी ने किया दुराचार, गर्भवती….

वाराणसी, @MaruSangram मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय मुक बधिर दिव्यांग किशोरी के साथ एक अस्पताल कर्मी पर दुराचार का आरोप लगा। मूक बधिर किशोरी जब गर्भवती हो गई तो परिजनों के पैर तले जमीन खिसक गई।

परिजन गुरुवार की देर शाम किशोरी को लेकर मिर्जामुराद थाने पहुंचे और आरोपित अस्पताल कर्मी के खिलाफ लिखित तहरीर दी। हालांकि दबाव बनाकर मामले को रफा-दफा करा दिया गया। प्रकरण लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

आरोप है कि किशोरी के साथ अस्पतालकर्मी ने कुछ माह पहले दुराचार किया था। 4 माह बाद जब किशोरी के पेट में दर्द हुआ। तब परिजन उसका इलाज करवाने के लिए क्षेत्र के कछवारोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड देखकर किशोरी को गर्भवती होने की पुष्टि की।

डॉक्टर की बात सुन परिजनों के पैर तले जमीन ही खिसक गई। मुकबधिर किशोरी दिव्यांग कुछ बताने की स्थिति में नहीं थी।

दो दिन पूर्व जब मुक बधिर किशोरी के घर के सामने से आरोपित जा रहा था, तो उस दौरान किशोरी अपनी मां को अस्पताल कर्मी आरोपित की ओर संकेत करते हुए इशारा किया। इस पर परिजन उसे लेकर मिर्जामुराद थाने पहुंचे।

आरोपित के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन थाना परिसर में दबाव बनाकर सुलह समझौता कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस का कहना रहा कि मामला फर्जी था।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts