February 27, 2026 11:43 am

आज से भरे जाएगें एमजीएसयू के परीक्षा आवेदन पत्र, एबीसी आईडी बनानी होगी आवश्यक….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

आज से भरे जाएगें एमजीएसयू के परीक्षा आवेदन पत्र, एबीसी आईडी बनानी होगी आवश्यक….

बीकानेर, @MaruSangram। एमजीएसयू ने मुख्य परीक्षा वर्ष 2024 एवं सेमेस्टर प्रथम दिसंबर 2023 के परीक्षा आवदेन पत्र भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ॰ मेघना शर्मा के अनुसार परीक्षा आवेदन दिनांक 16.11.2023 से भरे जाएगें।

आवेदन पत्र भरवाने से संबंधित विस्तृत दिशा निर्देश विश्वविद्यालय वेबसाईट www.mgsubikaner.ac.in एवं www.univindia.com पर जारी कर दिए गए हैं।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजाराम चोयल ने बताया कि इस बार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली की गाईडलाईन की पालना में परीक्षा आवेदन पत्र भरने से पूर्व एबीसी आई डी बनानी आवश्यक होगी।

इस हेतु विस्तृत दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। विश्वविद्यालय विभागों एवं संबंद्धता प्राप्त समस्त महाविद्यालयों में स्नातक स्तर (बी.ए. /बी.एस.सी./बी.कॉम./बी.सी.ए./बी.बी.ए./बी.एफ.ए./बी.ए. ऑनर्स/बी.लिब./बी.पी.एड.) के समस्त परिक्षार्थियों (नियमित/स्वयंपाठी/पूर्व छात्र) की सत्र 2023-24 से परीक्षाएं सेमेस्टर प्रणाली से आयोजित होगी।

पूर्व वर्षों के स्नातक प्रथम वर्ष के अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी भी सेमेस्टर पद्धति से पुनः परीक्षा में सम्मिलित होगें।

अभ्यर्थियों को परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाईन भरने के पश्चात् पांच दिवस में आवश्यक रूप से संबंधित महाविद्यालय/परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित दस्तावेजों सहित जमा करवाना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए विश्वविद्यालय वेबसाईट का अवलोकन किया जा सकता है।

MGSU exam application forms will be filled from today, it will be necessary to make ABC ID….

Bikaner, @MaruSangram. MGSU has released the schedule for filling the examination application form for the main examination year 2024 and semester first December 2023.

According to University Media In-charge Dr. Meghna Sharma, the examination applications will be filled from 16.11.2023.

Detailed guidelines related to filling the application form have been issued on the university website www.mgsubikaner.ac.in and www.univindia.com.

Controller of Examinations Prof. Rajaram Choyal said that this time it will be necessary to make ABC ID before filling the examination application form in compliance with the guidelines of University Grants Commission, New Delhi.

Detailed guidelines have also been issued for this. Graduate level (B.A./B.Sc./B.Com/BCA/BBA/BFA/BBA) in all the university departments and affiliated colleges. From the session 2023-24, the examinations of all the candidates (regular/self-study/ex-students) of A.Hons./B.Lib./B.P.Ed. will be conducted in semester system.

The unsuccessful candidates of first year graduation from previous years will also appear in the examination again through semester system.

After filling the examination application form online, the candidates will have to submit it along with the prescribed documents to the concerned college/examination center within five days. For more information, the university website can be visited.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts