February 27, 2026 1:20 pm

बड़ी खबर: राजस्थान भाजपा का आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र जारी, ये रहेंगी घोषणाएं….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

बड़ी खबर: राजस्थान भाजपा का आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र जारी, ये रहेंगी घोषणाएं….

जयपुर, @MaruSangram।  आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र जारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,वसुंधरा राजे, सीपी जोशी, अर्जुनराम मेघवाल सहित कई बड़े दिग्गज नेता उपस्थित।

राजस्थान में भाजपा का घोषणा पत्र जारी: गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार की जांच के लिए SIT बनाएंगे; हर शहर में एंटी रोमियो फोर्स तैयार होगी

विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने वादा किया है कि गेहूं की फसल 2700 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी जाएगी। इसके साथ ही जिन किसानों की जमीन कुर्क हो गई है, उन्हें मुआवजा देने के लिए एक कमेटी बनवाई जाएगी।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर शहर में एंटी रोमियो फोर्स तैयार करवाई जाएगी और हर थाने में एक महिला डेस्क बनाई जाएगी। वहीं मेरिट में आने वाली छात्राओं को 12वीं के बाद फ्री स्कूटी दी जाएगी। इसके साथ ही भाजपा ने पांच साल में ढाई लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है।

गहलोत सरकार के घोटालों की जांच के लिए SIT बनाएंगे
भाजपा ने वादा किया है कि सरकार आई तो गहलोत सरकार में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए SIT गठित की जाएगी। इसके तहत पेपर लीक, जल जीवन मिशन, वृद्धा पेंशन घोटाले समेत सभी घोटालों की जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

मप्र की लाडली लक्ष्मी योजना की तर्ज पर लाडो प्रोत्साहन योजना
इसमें 2 लाख रुपए का सेविंग बॉन्ड हर नवजात बेटी को दिया जाएगा। इसमें छठी क्लास में साल का 6 हजार रुपए, नौंवी क्लास में 8 हजार रुपए, 10वीं क्लास में 10 हजार में, 12वीं क्लास में 14 हजार रुपए, प्रोफेशनल पढ़ाई के लिए 50 हजार रुपए और 21 साल की होने पर 1 लाख रुपए अकाउंट में डिपोजिट होगा।

आईआईटी-एम्स की तर्ज पर आरआईटी बनाएंगे
भाजपा ने युवाओं के लिए भी कुछ बड़ी घोषणाएं की हैं। राजस्थान में आईआईटी और एम्स की तर्ज पर हर संभाग स्तर पर एक राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और राजस्थान इंस्टीटयृट ऑफ मेडिकल साइंस खोला जाएगा।

गहलोत के परिवार को 11 हजार करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला
घोषणा पत्र जारी करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राजस्थान में पेपर लीक के रिकॉर्ड बने हैं। वृद्ध पेंशन योजना में भी 450 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के परिवार का 11 हजार करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट फैमिली से रिसीव हुआ है, यह बताता है कि कांग्रेस किस तरह से परिवारवाद-भ्रष्टाचार को बढ़ाती है।

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले पांच साल में 5 बातों के लिए जाना जाता हैं। भ्रष्टाचार, महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़, किसानों का तिरस्कार, पेपर लीक, गरीब-दलित और पिछड़ों पर अत्याचार।

संकल्प पत्र समिति को मिले 1 करोड़ 3 लाख सुझाव
संकल्प पत्र समिति के संयोजक और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बताया कि बीजेपी ने घोषणा पत्र के लिए 17 अगस्त को संकल्प पत्र समिति का गठन किया था। इस समिति में उनके सहित 25 सदस्यों को शामिल किया गया था। समिति का दावा है कि उसने करीब ढाई महीने तक अलग-अलग तरीकों से लोगों से संपर्क करके उनके सुझाव प्राप्त किए। समिति ने इस दौरान 1 करोड़ 23 लाख लोगों से संपर्क किया, जिनसे उन्हें 1 करोड़ 3 लाख सुझाव प्राप्त हुए हैं। उन्हीं सुझावों को ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र तैयार किया गया है।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts