

18 को निकलेगी कलशयात्रा, सैकड़ों संत करेंगे नगर भ्रमण, 250 कार्यकर्ताओं की टीम ने सेवा व समर्पण का लिया संकल्प….
बीकानेर, @MaruSangramnews। नवम्बर माह में बीकानेर छोटी काशी से बड़ी काशी बनने जा रहा है। 19 नवम्बर से 27 नवम्बर 2023 को बीकानेर में पद्मविभूषित तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्यजी महाराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा सुनने का अवसर बीकानेर वासियों को मिल रहा है। इससे पूर्व 18 नवम्बर को कलश यात्रा और सैकड़ों संत नगर भ्रमण पर निकलेंगे।
रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर श्रीसरजूदासजी महाराज ने बताया कि लगभग 200 से अधिक पूजनीय दुर्लभ-दर्शनीय, त्यागी, तपस्वी, संत, सभी अखाड़ों से महामण्डलेश्वर, धर्माचार्य एवं नागा महात्यागी संतों को ऊंट, घोड़ा, बग्गी, रथ के साथ नगर भ्रमण करवाया जाएगा।
यह संत भ्रमण यात्रा रामझरोखा कैलाशधाम से प्रारंभ होगी जो सुजानेदसर, श्रीरामसर, जनता प्याऊ, धरणीधर सर्किल, नत्थूसर गेट, बारह गुवाड़, मोहता चौक, तेलीवाड़ा, दाऊजी मंदिर, जोशीवाड़ा, कोटगेट, सादुल स्कूल, लेडी एल्गिन स्कूल, सिटी कोतवाली, सुनारों की गुवाड़, कोचरों का चौक, बेगाणी चौक, कोठारी मोहल्ला, रांगड़ी चौक, भुजिया बाजार, घूमचक्कर, लक्ष्मीनाथजी घाटी, भादाणी तलाई होते हुए गोपेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। यहीं गोपेश्वर भूतेश्वर महादेव मंदिर से दोपहर करीब 12 बजे राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र, गंगाशहर सुजानदेसर रोड, रामझरोखा कैलाशधाम, सियाराम नगर तक कलशयात्रा निकाली जाएगी।
संयोजक अशोक मोदी ने बताया कि गुरुवार को रामझरोखा कैलाशधाम में आयोजन से संबंधित एक आवश्यक मीटिंग आयोजित की गई थी।
मीटिंग में प्रत्येक जिम्मेदारी के लिए 21 सदस्यों की कमेटी गठित की गई। सचिव श्रीभगवान अग्रवाल ने बताया कि पुरुष व महिला सहित लगभग 250 कार्यकर्ताओं की इन कमेटियों को सेवा व समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। मीटिंग का संचालन मनीष खत्री एवं दिशांत सोनी ने किया।
Tomorrow Yatra will start on 18th, hundreds of saints will tour the city, a team of 250 workers took a pledge of service and dedication….
Bikaner, @MaruSangramnews. Bikaner is going to become Big Kashi from small Kashi in the month of November. The people of Bikaner are getting the opportunity to listen to Shri Ram Katha from the voice of Padma-winning Tulsi Peethadhishwar Jagadguru Shri Rambhadracharyaji Maharaj from 19 November to 27 November 2023 in Bikaner. Before this, on 18th November, Kalash Yatra and hundreds of saints will go on city tour.
Ramjharokha Kailashdham’s Peethadhishwar Shri Sarjudasji Maharaj told that more than 200 revered rare-seeables, tyagis, ascetics, saints, Mahamandaleshwar, Dharmacharya and Naga Mahatyagi saints from all the Akharas will be taken on a tour of the city with camel, horse, buggy and chariot.
This Sant Yatra Yatra will start from Ramjharokha Kailashdham and will pass through Sujanedsar, Shriramsar, Janata Pyau, Dharanidhar Circle, Natthusar Gate, Barah Guwad, Mohta Chowk, Teliwada, Dauji Mandir, Joshiwada, Kotgate, Sadul School, Lady Elgin School, City Kotwali, Goldsmiths’ Gopeshwar will reach Mahadev Temple via Guwad, Kochhar Ka Chowk, Begani Chowk, Kothari Mohalla, Rangri Chowk, Bhujia Bazaar, Ghumchakkar, Lakshminathji Valley, Bhadani Talai. Here, Kalshayatra will be taken out from Gopeshwar Bhuteshwar Mahadev Temple at around 12 noon to Rajasthan Naturopathy Centre, Gangashahar Sujandesar Road, Ramjharokha Kailashdham, Siyaram Nagar.
Convener Ashok Modi said that an important meeting related to the event was organized at Ramjharokha Kailashdham on Thursday.
In the meeting, a committee of 21 members was formed for each responsibility. Secretary Shri Bhagwan Aggarwal said that these committees of about 250 workers including men and women were given a pledge to work with service and dedication. The meeting was conducted by Manish Khatri and Dishant Soni.
