February 27, 2026 11:43 am

दीपावली मेले में खरीददारी को उमड़े ग्राहक….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

दीपावली मेले में खरीददारी को उमड़े ग्राहक….

बीकानेर, @MaruSangram। गंगाशहर स्थित तेरापंथ भवन में लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में आयोजित दीपावली मेले के दूसरे दिन शहरवासियों ने जमकर खरीददारी की। बीकानेर के महिला इकाई की अध्यक्ष राखी चौरड़िया ने बताया कि दीपावली शॉपिंग के चलते कस्टमर का काफी अच्छा रेस्पांस मिल रहा है।

मेले में हर काउंटर पर महिलाएं पहुंच रहीं हैं। दो दिन की सेल से दुकानदारों में उत्साह देखने को मिल रहा है। लघु उद्योग भारती के सचिव प्रकाश नवहाल ने बताया कि मेले को लेकर लोगों में इतना क्रेज है कि हमें रात को साढ़े दस बजे गेट बंद करना पड़ा।

शुक्रवार रात जादूगर शो में भी लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। शनिवार शाम को गेम जोन में बच्चों ने अलग-अलग गेम्स में खूब धमाल मचाया। मेले का रविवार शाम 7 बजे समापन होगा।

मेले के स्पॉन्सर भीखाराम चांदमल, हाइटेक नेचुरल फूड, नेचर फाइन, झकास, करणी इलेक्‍ट्रिकल व मारवाड़ हॉस्पिटल का अच्छा सहयोग मिल रहा है। प्रकाश नवहाल ने बताया कि चुनाव के बाद संगठन महिला उद्यमियों के लिए एक सेमिनार आयोजित करने का विचार कर रहा है जिसमें 25 महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि महिलाओं में बेहतर ढंग से बिजनेस करने के हुनर तो होते हैं, लेकिन कुछ महिलाएं पूंजी के अभाव में कारोबार को आगे नहीं ले जा सकती।

इसलिए हमने संगठन की एक महिला इकाई खड़ी कर दी। इन महिलाओं को प्रशिक्षण मिल जाएगा तब वे आगे और महिलाओं को ट्रेंड कर देगी।

बहुत सी महिलाओं को सरकारी योजनाओं के फायदों की जानकारी नहीं होती। विश्वकर्मा योजना के तहत महिलाओं को 30 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलती है। एम एस एम ई में केम्प लगते तो उनमें 75 प्रतिशत छूट मिलती है।

बीकानेर के बाहर कैम्प लगते हैं तो सरकार आने जाने का किराया वहन करती। हमारा महिला इकाई खड़ा करने का यही उदेश्य हैं।

Customers gathered for shopping in Diwali fair….

Bikaner, @MaruSangram. On the second day of the Diwali fair organized under the aegis of Laghu Udyog Bharti at Terapanth Bhawan in Gangashahar, the city residents made huge purchases. President of Bikaner Women’s Unit Rakhi Chouradiya said that due to Diwali shopping, customers are getting very good response.

Women are reaching every counter in the fair. There is enthusiasm among shopkeepers due to the two-day sale. Secretary of Laghu Udyog Bharti, Prakash Navhal said that there is so much craze among the people regarding the fair that we had to close the gates at 10.30 pm.

People also enjoyed the magician show on Friday night. On Saturday evening, children had a lot of fun playing different games in the game zone. The fair will conclude at 7 pm on Sunday evening.

The sponsors of the fair are getting good support from Bhikharam Chandmal, Hitech Natural Food, Nature Fine, Jhakas, Karni Electrical and Marwar Hospital. Prakash Navhal said that after the elections, the organization is planning to organize a seminar for women entrepreneurs in which 25 women will be given training.

He told that women have the skills to do business better, but some women cannot take the business forward due to lack of capital.

Therefore we set up a women’s wing of the organisation. Once these women get training, they will further train more women.

Many women are not aware of the benefits of government schemes. Under Vishwakarma Yojana, women get subsidy up to 30 percent. If camps are organized in MSME, 75 percent discount is available in them.

If camps are set up outside Bikaner, the government would bear the travel fare. This is the objective of setting up our women’s unit.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts