April 15, 2026 3:37 pm

दो बहनों के साथ गैंगरेप, आरोपी ने सरकारी नौकरी लगाने का दिया झांसा, दोस्त से मिलवाने के बहाने बुलाया….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

दो बहनों के साथ गैंगरेप, आरोपी ने सरकारी नौकरी लगाने का दिया झांसा, दोस्त से मिलवाने के बहाने बुलाया….

जयपुर, @MaruSamgramNews। जयपुर में दौसा की दो बहनों से गैंगरेप का मामला सामने आया है। सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर आरोपी ने मिलने बुलाया था। जयपुर आने पर दोस्त से मिलवाने के बहाने फ्लैट पर ले गया और दोनों बहनों से रेप किया।

पीड़िता के पिता ने दो आरोपियों के खिलाफ आमेर थाने में ​​​​​​​गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज करवाई। मामले की जांच ACP (आमेर) आदित्य पूनियां कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि दौसा निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें बताया कि दौसा में किराए से रहकर 18 साल की बेटी कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रही है। वह स्टडी के लिए लाइब्रेरी जाया करती थी।

लाइब्रेरी ऑनर हेमेंद्र शर्मा ने बेटी को सरकारी नौकरी लगाने की बात कही और मोबाइल नंबर लेकर बात करने लगा।

आरोपी हेमेंद्र शर्मा ने बेटी की सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर कई बार रेप किया। किसी को बताने पर सरकारी नौकरी नहीं मिलने के लिए धमकाया।

नाबालिग बहन को लेकर मिलने बुलाया
शिकायत में बताया कि आरोपी हेमेंद्र शर्मा ने बेटी को नाबालिग बहन को जयपुर में दोस्त से मिलने के लिए बुलाया। झांसा दिया कि उसका दोस्त अंतराम चौधरी सरकारी नौकरी लगवाने का काम करता है।

दोनों बहनों की सरकारी नौकरी लगवा देंगे। 5 नवंबर 2022 को दोनों बहनें दौसा से ट्रेन से जयपुर पहुंची तो जगतपुरा रेलवे स्टेशन पर आरोपी हेमेंद्र और उसका दोस्त अंतराम चौधरी उनको लेने के लिए आए। इसके बाद कार में बैठाकर दोनों बहनों को एक फ्लैट पर ले गए, जहां आरोपी अंतराम चौधरी ने नाबालिग बेटी से रेप किया और हेमेंद्र शर्मा ने दोनों बहनों से रेप किया। इसके बाद जल्द ही सरकारी नौकरी लगाने की बात कहकर दोनों बहनों को दौसा भेज दिया।

मिलने पर की छेड़छाड़, मारने की दी धमकी
3-4 दिन बाद आरोपी हेमेंद्र को कॉल कर नौकरी लगाने की कहा। इस पर उसने अंतराम चौधरी का जयपुर से फोन आने पर बताने की कहकर मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डला दिया। लाइब्रेरी आने पर भी हेमेंद्र शर्मा ने मना कर दिया।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि 4 सितंबर 2023 को उसकी बेटी सामान लेने जा रही थी तो आरोपी अंतराम चौधरी मिला। उसने बेटी को रोककर बातचीत की और उसके कमरे के बारे में जानकारी ली।

पीड़ित ने आरोप लगाया- 10-12 दिन बाद आरोपी घर मिलने आया तो उसकी बेटी के डॉक्यूमेंट देने पर सरकारी नौकरी लगाने की कहकर चला गया। 14 सितंबर को दोपहर में घर आया तो कमरे में नाबालिग बहन से छेड़छाड़ करने लगा।

विरोध कर शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।

नाबालिग बहन की आवाज सुनकर बड़ी बेटी के बाहर आने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। डर के मारे दोनों बहनों ने परिजनों को आपबीती सुनाई।

पीड़ित बच्चियों के पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, गैंगरेप और एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts