April 8, 2026 1:48 am

शत प्रतिशत मतदान जागरूकता हेतु मूंधड़ा ने की अपील….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

शत प्रतिशत मतदान जागरूकता हेतु मूंधड़ा ने की अपील….

बीकानेर, @MaruSangramnews। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार बीकानेर के प्रवासियों से मतदान जागरूकता की अपील करने हेतु श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा को जिला उद्योग केंद्र संयुक्त आयुक्त मंजू नैन गोदारा ने काकोसा काकीसा मतदान चिन्ह भेंट किया।

श्रीकिशन मूंधड़ा ने बताया कि शत प्रतिशत मतदान मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करता है।

जिले का प्रत्येक मतदाता अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का उपयोग करे और अपने परिवार समाज को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें।

मतदाता भयमुक्त एवं बिना किसी प्रलोभन के मतदान कर स्वस्थ समाज की सरंचना में भागीदार बनें।

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि मतदान प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है जिसका प्रत्येक मतदाता को अधिक से अधिक उपयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुद्रढ़ बनाने में सहयोग करना चाहिए।

इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार जैन बाद्धानी, नरेश मित्तल, अनंतवीर जैन, भंवरलाल चांडक, प्रवीण गुप्ता आदि उपस्थित हुए।

Mundha appealed for 100% voting awareness.

Bikaner, @MaruSangramnews. As per the instructions of the District Election Officer, District Industries Center Joint Commissioner Manju Nain Godara presented Kakosa Kakisa voting symbol to Shrikishan Mundha, Trustee of Mrs. CM Mundha Memorial Charitable Trust, to appeal for voting awareness among the migrants of Bikaner.

Shrikishan Mundha said that 100 percent voting creates a strong democracy.

Every voter of the district should exercise his franchise by going to his polling station and also inspire his family and society to vote.

Voters should participate in building a healthy society by voting without fear and without any inducement.

President of Bikaner District Industries Association, Dwarka Prasad Pachisia said that voting is the constitutional right of every citizen, which every voter should use as much as possible and help in strengthening the democratic process.

Surendra Kumar Jain Baddhani, Naresh Mittal, Anantveer Jain, Bhanwarlal Chandak, Praveen Gupta etc. were present on this occasion.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts