

जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निकाला फ्लैग मार्च, देखें विडियो….
पुलिस और बीएसएफ के जवान तथा प्रशासनिक अधिकारी रहे साथ
बीकानेर, @MaruSangram। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल तथा पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने शनिवार को बीएसएफ की तीनों कंपनियों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मतदाता निर्भय होकर तथा आत्मविश्वास के साथ अपने मताधिकार का उपयोग कर सके, इसके मद्देनजर यह मार्च निकाला गया।
उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी, जिससे आम मतदाताओं की किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
उन्होंने कहा कि भयमुक्त और निष्पक्ष निर्वाचन पुलिस और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शहर के मुख्य मार्गो तथा संवेदनशील मोहल्ले में ऐसे मार्च नियमित रूप से निकाले जाएंगे, जिससे समूची व्यवस्था चाक चौबंद रहे। इस दौरान विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी भी साथ रहे।
District Election Officer and Superintendent of Police took out flag march, watch video….
Police and BSF personnel and administrative officers remained together
Bikaner, @MaruSangram. District Election Officer Bhagwati Prasad Kalal and Superintendent of Police Tejaswini Gautam along with the three companies of BSF, police and administrative officials took out flag march in different areas of the city on Saturday.
During this, the District Election Officer said that this march was taken out in order to ensure that every voter can exercise his franchise fearlessly and with confidence.
He said that strict action will be taken against elements who disturb peace during voting, so that common voters do not face any kind of trouble.
He said that fear-free and fair elections are the top priority of the police and administration. Any kind of negligence will not be tolerated in this.
The Superintendent of Police said that such marches will be taken out regularly on the main roads and sensitive localities of the city, so that the entire system remains tight. During this period various administrative officers were also present.
Author: Sarjit Singh







