February 21, 2026 4:22 am

कोलायत विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी भाटी के पक्ष में देशनोक कांग्रेस ब्लाॅक मंडल कमेटी की आयोजित हुई बैठक…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

कोलायत विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी भाटी के पक्ष में देशनोक कांग्रेस ब्लाॅक मंडल कमेटी की आयोजित हुई बैठक.….

बीकानेर, @MaruSangram आज श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के देशनोक ब्लाॅक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जन जन तक जन हित के कार्यों को अवगत करवाने जोर दिया गया।

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता को तैयार रहने और अधिक से अधिक कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करवाने का सभी ने आह्वान किया।

श्रीकोलायत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं की परिश्रम एवं जनता के अटूट विश्वास से एक बार फिर विकास की गति को जारी रखने का  वक्ताओं ने आव्हान किया। सभी वक्ताओं ने विकास को निरंतर जारी रखने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी को पुनः कोलायत विधानसभा से विधायक बनाने का आव्हान किया।

विधानसभा कोलायत निर्वाचन क्षेत्र के अधिकृत प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी के पक्ष में शुक्रवार को देशनोक करणी मंडल सदन में देशनोक कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई।

 बैठक में विधानसभा कोलायत के प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी ने विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान किया और कहा कि गत 5 साल में देशनोक पालिका क्षेत्र और इस मण्डल में अभूतपूर्व विकास के काम हुए हैं।

चिकित्सा, पानी-बिजली, सड़क आदि के क्षेत्र में  और विभिन्न समाज के भावनों का निर्माण करवाया गया है। अंग्रेजी माध्यम स्कूले खुलवाने सहित बड़ी संख्या में विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत करवाया गया है।

विकास की गति को निरंतर बनाए रखने के लिए जरूरी है कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार पुनः बनाई जाए। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

इस अवसर पर जगदीश उपाध्याय, देशनोक नगर पालिका के अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा, प्रभुराम डूडी, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष रामनिवास गोदारा, मोहनलाल सारण, जगदीश सारण, सरपंच आम्बासर करणी सिंह, गीगासर सरपंच अर्जुन राम मेघवाल, सरपंच पालना मोहनलाल मेघवाल, सहीराम कस्वां, ईश्वर दयाल सियाग, रामगोपाल सियाग, किसनाराम रायका, सरपंच दासोड़ी मोहन दान रतनू, मुस्ताक अनारदीन, नेमाराम सारण, गजान्द स्वामी, बाबूलाल भार्गव, राजेंद्र वाल्मीकि, उम्मेददान चारण,बाबू खां, चांदा राम सांसी, नजीर खान, मनोहर सुथार सहित देशनोक नगर पालिका के पार्षद गण मौजूद थे।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts