February 27, 2026 1:22 pm

राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगा राजस्थान शिक्षक संघ का जिला शैक्षिक सम्मेलन……

Sarjit Singh

Sarjit Singh

राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगा राजस्थान शिक्षक संघ का जिला शैक्षिक सम्मेलन……

बीकानेर, @MaruSangram। राजस्थान शिक्षक संघ(शे) के वकीलों की गली स्थित जिला कार्यालय में संगठन के जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल की अध्यक्षता में आगामी 13-14 अक्टूबर को होने वाले जिला शैक्षिक सम्मेलन की पूर्व तैयारी बैठक रखी गई।

इस बैठक में संगठन के कार्यकारिणी पदाधिकारियों द्वारा सम्मेलन से सम्बंधित विभिन्न बिदुओं यथा सम्मेलन स्थान, मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता, प्रचार प्रसार एवं अन्य व्यवस्थाओं आदि पर चर्चा की गई।

जिला मंत्री भँवर सांगवा ने बताया कि दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन में शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी की वर्तमान परिस्थितियों एवं भविष्य की आवश्यकताओं के संदर्भ में सार गर्भित गहन चिंतन किया जाएगा।

प्रदेश मंत्री श्रवण पुरोहित ने संगठन की समस्त उपशाखाओं के अध्यक्ष एवं मंत्रियों से जिला शैक्षिक सम्मेलन को सफल बनाने का आव्हान करते हुए सम्मेलन से सम्बंधित जिम्मेदारी सौंपी।

जिला प्रवक्ता अरुण गोदारा ने बताया कि इस दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन में संगठन की विचारधारा का अनुसरण करने वाले सैकड़ो शिक्षक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। उक्त बैठक में संगठन के वरिष्ठ सदस्य कैलाश वैष्णव, भँवर पोटलिया, संयोजक श्याम देवड़ा, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन कड़वासरा, कोषाध्यक्ष जयपाल कुकणा, नगर अध्यक्ष मनीष ठाकुर, नगर मंत्री देवेंद्र जाखड़, कोलायत अध्यक्ष महेंद्र पंवार, लूणकरणसर मंत्री हेमेंद्र बाना, पूगल मंत्री सज्जाद अली, राजेश चौधरी, जगदीश डिडेल, विजय सिंह राजपूत, अजीज शाह, मांगीलाल शर्मा, विजय यादव, प्रवीण शेखावत, आरिफ अली, कमल जाखड़ आदि मौजूद रहे।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts