February 27, 2026 2:50 pm

बायफ्रेंड से मिलने से मां ने रोका तो बेटी ने मां को जहर देकर मारने की कोशिश की…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

बायफ्रेंड से मिलने से मां ने रोका तो बेटी ने मां को जहर देकर मारने की कोशिश की…..

रायबरेली/उत्तरप्रदेश, @MaruSangramnews। रायबरेली में डीह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग बेटी ने प्रेमी से मिलने से रोकने पर खौफनाक कदम उठाया है। प्रेमी के कहने पर अपनी मां को चाय में जहर मिला कर दे दिया। इसके बाद उसकी मां की हालत बिगड़ने लगी।

जानकारी होने पर परिजनों ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में मां की तहरीर पर उसकी बेटी व उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों को हिरासत में लिया।

क्षेत्र के पूरे दीना मजरे गोंदवारा गांव की रहने वाली संगीता देवी पत्नी माईदीन उर्फ पुत्तीलाल यादव ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री का गांव के ही बीस वर्षीय युवक हिमांशु के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

मामले की जब मां को जानकारी हुई तो दोनों को समझाया। हिमांशु ने उसकी बेटी को उकसाकर पहले तो चाय में कई बार नशीली दावा पिलाई। इससे वह गहरी नींद में सो जाती थी तब दोनों चोरी छिपे मिलने लगे।

आरोप है कि जब उसने दोनों को मिलते देखा और विरोध किया तथा प्रेमी के बेटी को जहर लाकर दिया। इससे बेटी ने मां को चाय में जहर मिलाकर दे दिया। आरोप है कि चाय पीते ही महिला की हालत गंभीर होने लगी।

परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत में सुधार है। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक व बेटी को हिरासत में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि किशोरी ने अपनी मां को मारने के लिए चाय में जहरीला पदार्थ पिला दिया था। तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया गया है।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts