February 20, 2026 4:17 am

मदर्स एल एस कर्मा फाउंडेशन तथा प्रोजेक्ट पवित्रा आर्ट ऑफ़ लिविंग के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

मदर्स एल एस कर्मा फाउंडेशन तथा प्रोजेक्ट पवित्रा आर्ट ऑफ़ लिविंग के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन….

बीकानेर, @MaruSangram। दिनांक 15.9.23 से 17. 9.23 तक मदर्स एल एस कर्मा फाउंडेशन तथा प्रोजेक्ट पवित्रा आर्ट ऑफ़ लिविंग के संयुक्त तत्वाधान में लक्ष्मी देवी बॉयज स्कूल प्रांगण में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला की अध्यक्षता मदर्स एल एस कर्मा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुमन चौधरी द्वारा की गई।

कार्यशाला की प्रोजेक्ट ट्रेनर सरिता चौधरी ने किशोर अवस्था तथा महिलाओं से जुड़ी समस्याओं व उनके निदान के बारे में खुलकर शाला की बालिकाओं तथा स्टाफ को जानकारी प्रदान की।

माहवारी के दौरान होने वाली समस्याएं, खानपान, साफ सफाई रखने के तरीके तथा विभिन्न भ्रांतियां के बारे में अवगत करवाया एवं उनके समाधान बताएं। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के योगासन एवं ध्यान द्वारा बालिकाएँ एवं महिलाएं समस्याओं से किस प्रकार निजात पा सकती है पर विस्तृत चर्चा हुई।

मंडा कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल डॉक्टर अंशुमाला शर्मा ने अपने उदबोधन द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया तथा प्रिंसिपल सुमित्रा चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्य शाला का समापन किया।

A three-day workshop was organized under the joint aegis of Mother’s L S Karma Foundation and Project Pavitra Art of Living.

Bikaner, @MaruSangram. A three-day workshop was organized in the premises of Lakshmi Devi Boys School from 15.9.23 to 17.9.23 under the joint aegis of Mother’s L S Karma Foundation and Project Pavitra Art of Living.

This workshop was presided over by Dr. Suman Choudhary, State President of Mother’s L S Karma.

Sarita Chaudhary, project trainer of the workshop, openly provided information to the girls and staff of the school about the problems related to adolescence and women and their solutions.

Informed about the problems occurring during menstruation, eating habits, methods of maintaining cleanliness and various misconceptions and explained their solutions. Along with this, there was a detailed discussion on how girls and women can get rid of problems through different types of yoga and meditation.

Vice Principal of Manda College, Dr. Anshumala Sharma encouraged the children with her speech and Principal Sumitra Chaudhary concluded the workshop with a vote of thanks.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts