February 27, 2026 6:19 pm

डॉक्टर से समय लेने के चक्कर में गंवा बैठी 15 लाख रुपए, गूगल पर सर्च किया था नंबर…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

डॉक्टर से समय लेने के चक्कर में गंवा बैठी 15 लाख रुपए, गूगल पर सर्च किया था नंबर…..

दिल्ली, MaruSangram। दिल्ली की एक महिला को गूगल से डॉक्टर के क्लीनिक का नंबर लेना महंगा पड़ गया।

साइबर अपराधियों ने महिला से संपर्क किया और डॉक्टर से मिलने का समय देने का झांसा देकर उनके खाते से तीन बार में 15 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए। रुपए निकालने के मैसेज मिलने के बाद महिला को अपने साथ हुई ठगी की जानकारी हुई। उसके पास पीड़िता ने अपने बैंक खाते को ब्लॉक कराया और ठगी की शिकायत साइबर सेल से की। पुलिस टीम शिकायत पर जांच करने में जुटी है।

लिंक भेजकर की ठगी
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उत्तर पश्चिम जिले स्थित केशवपुरम निवासी भावना ने कुछ दिनों पहले दिल्ली के एक चिकित्सक का नंबर गूगल पर सर्च किया था।

भावना को चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए समय लेना था। गूगल पर उन्हें जो नंबर मिला, उस पर उन्होंने संपर्क किया। एक व्यक्ति ने फोन उठाया और कहा कि डॉक्टर से मिलने के लिए उनके पास दूसरे नंबर से खुद फोन आ जाएगा। इसके कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर एक अन्य नंबर से फोन आया।

फोन करने वाले ने खुद को डॉक्टर के क्लीनिक से बताया और कहा कि उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया है। उस लिंक को ओपन करते ही उन्हें डॉक्टर से मिलने का समय मिल जाएगा।

तीन बार में निकले गए 15 लाख
पीड़ित महिला साइबर ठगों के झांसे में आ गई। उनके पास जो लिंक भेजा गया था, उन्होंने उसे ओपन कर दिया। इसके बाद उनके खाते से दो बार में 10 लाख रुपए निकल गए। रुपए कटने का मैसेज उनके मोबाइल पर नहीं आए, जिसके कारण उन्हें इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। अगली सुबह फिर से उनके खाते से 5 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए।

इसके बाद उनके मोबाइल पर 15 लाख रुपए ट्रांसफर होने का मैसेज पहुंचा। मैसेज को देख महिला को अपने साथ हुई ठगी की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने अपना बैंक खाता ब्लॉक कराया। पीड़िता की शिकायत पर साइबर सेल ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Lost 15 lakh rupees while taking appointment from doctor, had searched the number on Google….

Delhi, MaruSangram. It proved costly for a woman from Delhi to get the doctor’s clinic number from Google.

Cyber ​​criminals contacted the woman and transferred Rs 15 lakh from her account three times on the pretext of giving her an appointment with a doctor. After receiving the message to withdraw the money, the woman came to know about the fraud done to her. The victim got her bank account blocked and complained about the fraud to the cyber cell. The police team is busy investigating the complaint.

Cheated by sending link
According to the information, Bhavana, a resident of Keshavpuram in North West district of Delhi, had searched the number of a doctor from Delhi on Google a few days ago.

Bhavna had to take time to consult a doctor. He contacted on the number he found on Google. A person picked up the phone and said that he would personally get a call from another number to meet the doctor. After some time, a call came on his mobile from another number.

The caller identified himself as from the doctor’s clinic and said a link had been sent to his WhatsApp. As soon as they open that link, they will get an appointment with the doctor.

15 lakhs were withdrawn in three times
The victim woman fell into the trap of cyber thugs. He opened the link that was sent to him. After this, Rs 10 lakh was withdrawn from his account twice. The message of deduction of money did not come on his mobile, due to which he could not get information about it. Next morning again Rs 5 lakh was transferred from his account.

After this, a message of transfer of Rs 15 lakh reached his mobile. After seeing the message, the woman came to know about the fraud that happened to her. After this he got his bank account blocked. On the complaint of the victim, the cyber cell has registered a report and started investigation.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts