October 17, 2026 12:34 pm

सद्बुद्धि यज्ञ: शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्रों के चिकित्सा संस्थानों में आज छठे दिन गेट मीटिंग जारी, 25 को सैकड़ों नर्सेज करेंगे जयपुर कूच…..

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

सद्बुद्धि यज्ञ: शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्रों के चिकित्सा संस्थानों में आज छठे दिन गेट मीटिंग जारी, 25 को सैकड़ों नर्सेज करेंगे जयपुर कूच…..

गेट मीटिंग के दौरान किया सदबुद्धि यज्ञ~ सामूहिक अवकाश लेकर जयपुर कूच को तैयार है नर्सेज

नर्सेज का धरना पैंतीसवे दिन जारी, वाई वार्ड नर्सेज ने संभाली कमान

बीकानेर, @MaruSangram। राजस्थान नर्सेज सयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आज राज्यव्यापी आह्वान पर 21 अगस्त को चोतीसवे दिन पीबीएम अस्पताल स्थित गोल पार्क में अनिश्चित कालीन धरना जारी रहा और मांगे नही माने जाने तक यह जारी रहेगा।

संघर्ष समिति के प्रांतीय आह्वान पर आज वाई वार्ड के नर्सेज द्वारा वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर संजय रघुवंशी की अगवाई धरना लगाया जिसमे तारामानी, रीतू कुमारी, ज्योति मोदी, ज्योति देवड़ा सहित अन्य नर्सेज साथियों ने भाग लिया।

संघर्ष सयोजक छोटूराम चौधरी ने बताया कि कल 21.8.23 को गेट मीटिंग के दौरान राज्य सरकार के आला अधिकारियों एवम प्रशासन की सद्बुद्धि के लिये जिला अस्पताल एवम पीबीएम अस्पताल में गायत्री यज्ञ किया। साथ ही जिला अस्पताल के समस्त नर्सेज ने नर्सेज नेताअमित वशिष्ठएवमरामनिवास गोदाराकी अगवाई में अस्पताल अधीक्षक को 25 अगस्त के सामूहिक अवकाश का प्रार्थना पत्र सौंपा।

संघर्ष सयोजक श्रवण कुमार वर्मा ने बताया कि सरकार के आला अधिकारी आज 35 दिन बाद भी नर्सेज की सहमति सिद्ध मांगो का साकारात्मक समाधान करने करने की बजाय मुकदर्शक बने हुए है।

जिससे नर्सेज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है जिसके चलते अब मजबूरन नर्सेज को अपना आंदोलन तेज करना है जिसके चलते आज छठे दिन 2 घंटे चिकित्सा संस्थानों जिसमे मुख्यरूप से पीबीएम अस्पताल, ज़िला अस्पताल, गंगाशहर सैटलाइट अस्पताल, नोखा जिला अस्पताल, शहरी डिस्पेंसरीज के मुख्य द्वार पर गेट मीटिंग जारी रखी, पीबीएम अस्पताल के नर्सेज ने गोल पार्क में सभा की और नर्सेज लामबंदी अभियान को तेज करते हुए सभी नर्सेज को आंदोलन में जोड़ने और सामूहिक अवकाश लिखवा कर 25 अगस्त को जयपुर कूच का निर्णय लिया।

संघर्ष सयोजक सुशील यादव एवम् ज्योति पुनिया ने सयुक्त बयान जारी करते हुए बताया कि संविदा एवम निविदा भर्ती के नाम पर नर्सेज का शोषण बंद हो तथा समस्त संविदा कर्मियों को सरकार नियमित करे ओर उनके संविदा सेवा काल का नोशनल लाभ दिया जाए, नर्सेज वेतन विसंगति, संविदा नर्सेज का नियमितीकरण, नर्सिंग निदेशालय की स्थापना, प्राथमिक उपचार का अधिकार, कैडररिव्यू, समयबद पदोन्नति, नर्सिंग ट्यूटर ए एन एम एल एच वी का पदनाम परिवर्तन, नर्सिंग छात्रों के स्टाई फंड में वृद्धि सहित अन्य मांगे शामिल।


आज दिनांक 22.8.23 को संघर्ष सयोजको की अगवाई में धरना लगाया जायेगा ।

Recent Posts