March 23, 2026 1:45 am

उचित मूल्य दुकानदारों की नियुक्ति करने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित, अन्तिम 5 दिन शेष……

Sarjit Singh

Sarjit Singh

उचित मूल्य दुकानदारों की नियुक्ति करने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित, अन्तिम 5 दिन शेष……

16 अगस्त तक किया जा सकेगा आवेदन

बीकानेर, @MaruSangram। जिले में उचित मूल्य दुकानों पर नवीन उचित मूल्य दुकानदारों की नियुक्ति करने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं।

जिला रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति 16 अगस्त तक आवेदन जमा करवा सकते हैं।

आवेदन पत्र 100 रूपये का डीडी या पोस्टल आर्डर शुल्क जमा करवाकर जिला रसद अधिकारी कार्यालय से 11 से 14 अगस्त तक कार्यालय समय में प्राप्त किये जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि श्री डूंगरगढ़, लूणकरणसर, पूगल, बज्जू, छतरगढ़ एवं कोलायत की उचित मूल्य दुकानों पर नवीन उचित मूल्य दुकानदारों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिले के रिक्त (नवसृजन सहित) उचित मूल्य दुकान नगर पालिका क्षेत्र श्री डूंगरगढ़ के वार्ड नंबर 4 (पुराना), वार्ड नंबर 5 (पुराना) एवं वार्ड नंबर 6 (पुराना) तथा वार्ड नंबर 12 (पुराना) (महिला आरक्षित), तहसील छ्त्तरगढ़ ग्राम खारबारा (अनारक्षित), तहसील कोलायत ग्राम खजौड़ा (महिला आरक्षित), ग्राम नाईंयों की बस्ती (अनारक्षित), तहसील बज्जू के ग्राम छीला कश्मीर (महिला आरक्षित), तहसील पूगल के ग्राम बरजू (अनारक्षित), ग्राम 10 डी.के.डी (महिला आरक्षित) हेतु पात्र आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

पात्रता के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जिला रसद अधिकारी, कार्यालय में सम्पर्क कर अथवा जिले की वेबसाईट पर देखे जा सकते है।

Applications invited for the appointment of fair price shopkeepers, last 5 days left……

Application can be made till 16 August

Bikaner, @MaruSangram. Applications have been invited for the appointment of new fair price shopkeepers at fair price shops in the district.

District Logistics Officer Bhaguram Mahala said that interested persons can submit applications by August 16.

Application forms can be obtained from the District Logistics Officer’s office during office hours from August 11 to 14 by depositing a DD or postal order fee of Rs.100.

He informed that applications have been invited for the appointment of new fair price shopkeepers at the fair price shops of Shri Dungargarh, Lunkaransar, Pugal, Bajju, Chhatargarh and Kolayat.

Vacant (including newly created) fair price shop of the district, ward number 4 (old), ward number 5 (old), ward number 5 (old) and ward number 6 (old) and ward number 12 (old) (reserved for women) of the district, municipality area Shri Dungargarh, tehsil Chhattargarh Village Kharabara (Unreserved), Tehsil Kolayat Village Khajoda (Female Reserved), Village Naiyon Ki Basti (Unreserved), Village Chheela Kashmir (Female Reserved) of Tehsil Bajju, Village Barju (Unreserved) of Tehsil Pugal, Village 10 D.K.D. (Women Reserved) Applications are invited from eligible applicants.

Detailed guidelines regarding eligibility can be seen by contacting the office of the District Logistics Officer or on the website of the district.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts