February 27, 2026 7:53 pm

जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन में फायरिंग, सिपाही ने ASI को गोली मारी, 4 लोगो की मौत….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन में फायरिंग, सिपाही ने ASI को गोली मारी, 4 लोगो की मौत….

पालघर के पास जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में फायरिंग, 4 की मौत: RPF जवान ने ASI को गोली मारी, दूसरे डिब्बे में 3 पैसेंजर्स को शूट किया

पालघर, @MaruSangram। जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस (12956) में सोमवार सुबह रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के एक कॉन्स्टेबल ने अपनी ऑटोमैटिक राइफल से साथी असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) को गोली मार दी। इसके बाद वह दूसरे डिब्बे में गया और 3 पैसेंजर्स को भी शूट कर दिया।

घटना के वक्त ट्रेन गुजरात से महाराष्ट्र जा रही थी। फायरिंग पालघर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के कोच बी-5 में हुई। जवान को उसकी राइफल के साथ अरेस्ट कर लिया गया है।

एस्कॉर्ट ड्यूटी पर थे ASI और कॉन्स्टेबल
RPF के मुताबिक, घटना सुबह लगभग 5 बजकर 23 मिनट पर हुई।

आरोपी कॉन्स्टेबल चेतन कुमार चौधरी और ASI टीका राम मीणा एस्कॉर्ट ड्यूटी पर थे। चेतन ने टीका राम पर फायरिंग के बाद 3 और यात्रियों को गोली मारी।

इसके बाद वो दहिसर स्टेशन के पास ट्रेन से उतर कर भाग गया था। गिरफ्तारी के बाद जवान को पूछताछ के लिए बोरीवली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। पूछताछ के बाद फायरिंग की वजह का पता चलेगा।

Firing in Jaipur-Mumbai superfast train, constable shot ASI, 4 people died….

Firing in Jaipur-Mumbai Express near Palghar, 4 killed: RPF jawan shoots ASI, shoots 3 passengers in second compartment

Palghar, @MaruSangram. A Railway Protection Force (RPF) constable shot a fellow Assistant Sub-Inspector (ASI) with his automatic rifle on board the Jaipur-Mumbai Express (12956) on Monday morning. After this he went to the second compartment and shot 3 passengers as well.

The train was going from Gujarat to Maharashtra at the time of the incident. The firing took place in coach B-5 of the train near Palghar railway station. The jawan has been arrested with his rifle.

ASI and constable were on escort duty
According to RPF, the incident took place at around 5.23 am.

Accused Constable Chetan Kumar Chowdhary and ASI Tika Ram Meena were on escort duty. Chetan shoots 3 more passengers after firing at Tika Ram.

After this, he got down from the train near Dahisar station and ran away. After the arrest, the jawan has been taken to Borivali police station for questioning. The reason for the firing will be known after the inquiry.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts