

पाकिस्तान से लौटने पर जेल जाना पड़ेगा अंजू को, हो सकती है 7 साल की सजा….
जयपुर, @MaruSangram। फेसबुक फ्रेंड से पाकिस्तान मिलने पहुंची भिवाड़ी की अंजू रफाइल का अब निकाह का वीडियो सामने आया है।
वीडियो में निकाह के बाद वे पाकिस्तानी युवक के साथ सैरसपाटा करती नजर आ रही है। उसने अपना नाम भी बदलकर फातिमा रख लिया है। वहीं वीडियो आने के बाद अंजू का परिवार गुस्से में है।
अंजू के धोखे से खफा पति अरविंद अब बदले मूड में दिख रहा है। वह उस पर कानूनी कार्रवाई का विचार कर रहा है। अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान से लौटने पर अंजू को जेल जाना पड़ सकता है।
दूसरी शादी नहीं कर सकतें
एडवोकेट उमाशंकर शर्मा ने बताया कि कोई भी महिला या पुरुष बिना तलाक के दूसरी शादी नहीं कर सकता। अगर वह एक शादी होने के बाद दूसरी करता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद धारा 494 में सात सात जेल की सजा का प्रावधान है। साथ ही न्यायालय स्थिति अनुसार जुर्माना लगा सकता है।
पाकिस्तान से वापस आने पर अंजू के खिलाफ उसका पति मामला दर्ज करा सकता है। इस तरह उसके यहां आने पर जेल में जाना पड़ सकता है।
परिजनों की सलाह पर कार्रवाई करूंगा
अरविंद ने बताया कि उसे मीडिया के जरिए अंजू के धर्म परिवर्तन कर निकाह का पता चला है। उसने सोची समझी साजिश के तहत धोखा किया है। ऐसी औरत का विश्वास नहीं किया जा सकता। बिना तलाक के शादी नहीं की जा सकती। मैं जल्द ही परिजनों की सलाह लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई करूंगा। उसने मेरा और दो बच्चों का जीवन बर्बाद किया है।
पिता बोला-सनकी है बेटी
अंजू का पैतृक घर एमपी में ग्वालियर के बौना गांव में है। उसके पिता ग्याप्रसाद थॉमस का कहना है कि 20 साल पहले उसकी शादी भिवाड़ी में की थी। अंजू सनकी है। इसलिए उससे ताल्लुक नहीं रखता। अंजू के चाचा बीएसएफ में हवलदार हैं।
उलझी-सुलझी कहानी
21 जुलाई को अंजू चोरी छिपे परिवार वालों का गुमराह कर जिस तरह पाकिस्तान पहुंची, उसके बाद उसने पहले बॉर्डर पार करने का वीडियो जारी किया। उसके बाद वहां पहुंचकर सिर्फ घूमने का उद्देश्य बताया। इसके बाद उसके प्रेमी ने सगाई और शादी करने की बात कही।
फिर अंजू ने शादी की खबरों का खंडन किया, इस तरह कहानी कभी उलझी तो कभी सुलझी हुई दिखी, लेकिन मंगलवार को कहानी में निकाह हो गया।
Anju will have to go to jail after returning from Pakistan, may be sentenced to 7 years.
Jaipur, @MaruSangram. Now the video of marriage of Bhiwadi’s Anju Rafail, who reached Pakistan to meet Facebook friend, has come to the fore.
In the video, after marriage, she is seen taking a walk with a Pakistani youth. She has also changed her name to Fatima. At the same time, Anju’s family is angry after the video came out.
Husband Arvind, angry with Anju’s betrayal, is now seen in a changed mood. He is considering legal action against her. If this happens, Anju may have to go to jail after returning from Pakistan.
can’t remarry
Advocate Umashankar Sharma told that no woman or man can marry another without divorce. If after one marriage, he does another, then after a case is filed against him, there is a provision of seven jail sentences in section 494. Also, the court can impose fine according to the situation.
On coming back from Pakistan, her husband can file a case against Anju. In this way, he may have to go to jail when he comes here.
Will act on the advice of relatives
Arvind told that he came to know about Anju’s conversion and marriage through the media. He has cheated under a well thought out conspiracy. Such a woman cannot be trusted. Marriage cannot be done without divorce. I will soon take action against him after consulting the family members. He has ruined my life and my two kids.
Father said – daughter is crazy
Anju’s ancestral home is in Dwarna village of Gwalior in MP. Her father Gyaprasad Thomas says that she was married 20 years ago in Bhiwadi. Anju is crazy. That’s why it doesn’t belong to him. Anju’s uncle is a Havildar in BSF.
tangled story
On July 21, the way Anju secretly reached Pakistan by misleading her family members, she first released the video of crossing the border. After that, after reaching there, only told the purpose of roaming around. After this her lover talked about engagement and marriage.
Then Anju denied the news of marriage, in this way the story sometimes looked complicated and sometimes resolved, but on Tuesday the story took place.
Author: Sarjit Singh







