February 27, 2026 4:45 am

बीकानेर जिला उद्योग संघ की मांग हुई पूरी रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र को मिली अलग से फायर फाइटर गाड़ी….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर जिला उद्योग संघ की मांग हुई पूरी रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र को मिली अलग से फायर फाइटर गाड़ी….

बीकानेर, @MaruSangram। जिला कलक्टर कलाल ने दिखाई हरी झंडी।
बीकानेर जिला उद्योग संघ की रिको लिमिटेड से रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र हेतु अलग से फायर फाइटिंग गाड़ी उपलब्ध करवाने की लंबित मांग पूरी होने पर अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि रिको मुख्यालय द्वारा रानीबाजार के लिए अलग से फायर फाइटर गाड़ी उपलब्ध करवाई गई है जिसको जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रानीबाजार के लिए रवाना किया गया है।

पचीसिया ने रीको प्रबंध निदेशक जयपुर का आभार जताते हुए बताया कि इस गाड़ी के मिल जाने से गंगाशहर, भीनासर, रानीबाजार, रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र, पीबीएम अस्पताल, पवनपुरी एवं आस पास बसी हुई अनेक कोलोनियों में होने वाली आगजनी की घटनाओं पर तुरंत काबू पाया जा सकेगा।

भविष्य में शीघ्र ही खारा औद्योगिक क्षेत्र में भी फायर फाइटर गाड़ी मिलना भी प्रस्तावित है।

रिको लिमिटेड द्वारा इस गाड़ी को नगर निगम को सुपुर्द करने की कार्यवाही की जा रही है जिससे अब यह गाड़ी नगर निगम के अधीन शिव वैली स्थित अग्निशमन केंद्र में अपनी सेवाओं हेतु खड़ी की जायेगी।

जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने झंडी दिखाकर रवाना करते हुए बताया कि रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र एवं इसके आस पास के क्षेत्रों में होने वाली आगजनी की दुर्घटनाओं पर तुरंत काबू पाया जा सकेगा और जान माल की बड़ी हानि होने से बचाया जा सकेगा।

रिको क्षेत्रीय प्रबंधक यशपाल सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के प्रयासों एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ की निरंतर मांग पर रिको मुख्यालय जयपुर द्वारा औद्योगिक हित को ध्यान में रखते हुए यह गाड़ी उपलब्ध करवाई गई है ताकि होने वाली अप्रिय घटनाओं पर तुरंत काबू पाया जा सके।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त केसरलाल मीणा, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल अहुजा, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा, अग्नि सुरक्षा अधिकारी रेवंत सिंह शेखावत, रीको अतिरिक्त क्षेत्रीय प्रबंधक कृष्ण कुमार, सुरेंद्र जैन, वीरेंद्र किराडू आदि उपस्थित हुए।

Bikaner District Industries Association demanded that the entire Ranibazar industrial area got a separate firefighter vehicle….

Bikaner, @MaruSangram. District Collector Kalal showed the green signal
On fulfillment of the pending demand of Bikaner District Industries Association to provide a separate fire fighting vehicle for Ranibazar industrial area from Rico Limited, Chairman Dwarkaprasad Pachisia said that a separate firefighter vehicle has been made available for Ranibazar by the Ricoh Headquarters, which has been flagged off by District Collector Bhagwati Prasad Kalal and sent to Ranibazar.

Expressing gratitude to RIICO Managing Director, Jaipur, Pachisia said that due to the availability of this vehicle, incidents of arson in Gangashahar, Bhinasar, Ranibazar, Ranibazar Industrial Area, PBM Hospital, Pawanpuri and several nearby colonies can be brought under control immediately.

It is also proposed to get a firefighter vehicle in the Khara industrial area soon.

Action is being taken by Rico Limited to hand over this vehicle to the Municipal Corporation, so that now this vehicle will be parked for its services at the fire station located in Shiv Valley under the Municipal Corporation.

While flagging off, District Collector Bhagwati Prasad Kalal said that the accidents of arson occurring in Ranibazar industrial area and its surrounding areas would be controlled immediately and huge loss of life and property would be saved.

Rico Regional Manager Yashpal Singh said that on the efforts of the district administration and the continuous demand of the Bikaner District Industries Association, this vehicle has been made available by the Ricoh Headquarters Jaipur keeping in view the industrial interest so that the untoward incidents occurring can be brought under control immediately.

Municipal Commissioner Kesarlal Meena, Municipal Development Trust Secretary Yashpal Ahuja, District Industry and Commerce Center General Manager Manju Nain Godara, Fire Safety Officer Rewant Singh Shekhawat, RIICO Additional Regional Manager Krishna Kumar, Surendra Jain, Virendra Kiradu etc were present on the occasion.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts