February 20, 2026 4:14 am

PM ने राजस्थान के स्वाभिमान को पहुंचाई चोट, अशोक गहलोत का बड़ा हमला…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

PM ने राजस्थान के स्वाभिमान को पहुंचाई चोट, अशोक गहलोत का बड़ा हमला…..

जयपुर, @MaruSangram। मणिपुर वायरल वीडियो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में आप (पीएम) घूम रहे हैं लेकिन मणिपुर में सबकुछ जल रहा है तो वहां नहीं जाते। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस हिसाब से कहा है वो राजस्थान के स्वाभिमान पर चोट है। सीएम ने कहा कि मणिपुर में कितने लोगों की जानें गई यह किसी को नहीं पता। वो भी हमारा ही राज्य है। प्रधानमंत्री को वहां जाना चाहिए।

प्रधानममंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने के मामले पर कहा था कि उनका दिल पीड़ा से भरा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान-छत्तीसगढ़ के साथ मणिपुर पर कहा था कि कहीं भी अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा। पीएम ने घटना को शर्मसार करने वाला बताया था।

राजस्थान सीएम गहलोत ने कहा, “देश शर्मसार ही नहीं हुआ, देश दुखी है।” प्रधानमंत्री के पद की बहुत बड़ी गरिमा होती है। मणिपुर में उनकी (बीजेपी की) सरकार है। अगर कांग्रेस की सरकार वहां होती तो क्या होता आप कल्पना कीजिए।

विश्व गुरु बनने की बात करते हैं, घर तो संभाल लीजिए!
अशोक गहलोत ने कहा कि अगर मणिपुर में कांग्रेस की सरकार होती तो न जाने प्रधानमंत्री क्या-क्या बोलते। आप (प्रधानमंत्री) विश्व गुरु बनने की बात करते हैं लेकिन पहले अपना घर तो संभाल लीजिए। उन्होंने बताया कि पीएम को उन्होंने एक चिट्ठी लिखा है और राइट टू सोशल सिक्योरिटी पर कानून बनाने की मांग की है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के वायरल वीडियो पर संसद सत्र से पहले कहा था कि गुनहगारों को नहीं बख्शा जाएगा। महिलाओं का सम्मान हमेशा रहेगा।

कांग्रेस ने इस बयान पर भी सवाल उठाए थे कि पीएम ने मणिपुर की शर्मनाक घटना को सिर्फ 36 सेकेंड में निपटा दिया।

ढाई महीने से हिंसा, विपक्ष चाहता है संसद में चर्चा:
मणिपुर में कमोबेश ढाई महीने से मैतेई और कूकी समुदायों के बीच हिंसा हो रही है। कंगपोकपी जिले में 4 मई को तीन महिलाओं को प्रताड़ित किया गया था। एक महिला के साथ गैंगरेप किया गया। अन्य दो महिलाओं को मैतेई समुदाय की भीड़ ने निर्वस्त्र कर परेड कराया था। सरेआम उन्हें प्रताड़ित किया, शोषण किया। वीडियो आने के बाद खूब हंगामा हुआ।

इस वायरल वीडियो मामले में अबतक पांच लोग अरेस्ट किए गए हैं। दूसरी तरफ संसद में विपक्ष हिंसा पर चर्चा की मांग कर रहा है। आरोप है कि सरकार संसद में चर्चा करने से बच रही है।

राजेंद्र गुढ़ा पर कुछ भी नहीं बोले गहलोत:
अशोक गहलोत कैबिनेट से राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया गया है। इस पर पत्रकारों ने जब सवाल पूछा तो गहलोत ने इसपर जवाब नहीं दिया‌।

उन्होंने कहा कि यह हमारी पार्टी के अंदरूनी मामला है इस पर हम लोग अपने हिसाब से ही चर्चा करेंगे। अभी जिस विषय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस है उसी पर सवाल पूछें।

PM hurt Rajasthan’s self-respect, Ashok Gehlot’s big attack…..

Jaipur, @MaruSangram. Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot has responded to Prime Minister Narendra Modi’s statement on Manipur viral video. He said that you (PM) are roaming in Karnataka, Rajasthan and Chhattisgarh but if everything is burning in Manipur, then do not go there. In a press conference today, Gehlot said that according to what the Prime Minister has said, it is an injury to the self-respect of Rajasthan. CM said that no one knows how many people lost their lives in Manipur. That too is our kingdom. The Prime Minister should go there.

On the first day of the monsoon session of Parliament, Prime Minister Narendra Modi had said that his heart was filled with pain when two women were paraded naked in Manipur. Along with this, he had said on Manipur along with Congress ruled states of Rajasthan-Chhattisgarh that criminals will not be spared anywhere. The PM had described the incident as shameful.

Rajasthan CM Gehlot said, “The country is not only ashamed, the country is sad.” There is great dignity in the post of Prime Minister. They (BJP) have a government in Manipur. Imagine what would have happened if the Congress government was there.

Talk of becoming a world guru, at least take care of the house!
Ashok Gehlot said that if there was a Congress government in Manipur, don’t know what the Prime Minister would have said. You (Prime Minister) talk about becoming Vishwa Guru, but first take care of your house. He told that he has written a letter to the PM and has demanded a law on Right to Social Security.

PM Narendra Modi said before the Parliament session on the viral video of women that the culprits will not be spared. Women will always be respected.

The Congress had also raised questions on the statement that the PM dealt with the shameful incident in Manipur in just 36 seconds.

Violence since two and a half months, opposition wants discussion in Parliament:
Violence has been going on between the Meitei and Kuki communities in Manipur for more or less two and a half months. Three women were tortured on May 4 in Kangpokpi district. A woman was gang-raped. The other two women were paraded naked by a mob from the Meitei community. Tortured them openly, exploited them. There was a lot of uproar after the video came out.

So far five people have been arrested in this viral video case. On the other hand, the opposition in the Parliament is demanding a discussion on the violence. It is alleged that the government is avoiding discussion in Parliament.

Gehlot did not say anything on Rajendra Gudha:
Rajendra Gudha has been sacked from the Ashok Gehlot cabinet. When journalists asked questions on this, Gehlot did not answer on this.

He said that this is an internal matter of our party, we will discuss it on our own. Now ask questions on the topic on which the press conference is being held.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts