

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष पद चुनाव हेतु 3 प्रत्याशी आजमाएंगे भाग्य…..
बीकानेर, @MaruSangram। चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजेश लदरेचा ने बताया कि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल प्रबंधकारिणी समिति 2023 के चुनावी कार्यक्रम के क्रम में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने हेतु 8 नामांकन प्राप्त किये गए।
आज नामांकन वापसी पश्चात 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद हेतु अपना भाग्य आजमाएंगे।
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल प्रबंधकारिणी समिति चुनाव 2023 में नाम वापसी पश्चात मनमोहन कल्याणी, प्रकाश ओझा एवं रवि पुरोहित के मध्य अध्यक्ष पद का चुनाव होगा।
चुनाव दिनांक 16 जुलाई 2023 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होंगे। चुनाव कार्यालय व्यापार उद्योग मंडल भवन ग्राऊंड फ्लोर मोर्डन मार्केट, बीकानेर रहेगा। सभी मतदाताओं को मतदान के लिए आधार कार्ड फ़ोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य रहेगा।
इस अवसर पर सहायक चुनाव अधिकारी वाई के शर्मा योगी, विनोद जोशी आदि उपस्थित हुए।
3 candidates will try their luck for the post of President of Bikaner Trade Industry Board Management Committee…..
Bikaner, @MaruSangram. Election Officer Advocate Rajesh Ladrecha told that 8 nominations were received to contest the election for the post of President in the order of the Bikaner Vyapar Udyog Mandal Prabandhakarini Samiti 2023 election program.
Today, after the withdrawal of nominations, 3 candidates will try their luck for the post of President in the election field.
After the withdrawal of nominations in the Bikaner Vyapar Udyog Mandal Prabandhakrini Samiti elections 2023, there will be an election for the post of president between Manmohan Kalyani, Prakash Ojha and Ravi Purohit.
The elections will be held on July 16, 2023 from 10 am to 3 pm. The election office will be at Vyapar Udyog Mandal Bhawan, Ground Floor, Modern Market, Bikaner. It will be mandatory for all voters to bring Aadhaar card along with photo identity card for voting.
Assistant Election Officer YK Sharma Yogi, Vinod Joshi etc were present on this occasion.
